1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. एक लाख रुपये वाले फोन में मिलने वाला ये फीचर अब सस्ते एंड्रॉइड फोन में भी, गूगल के नए कदम से खुश होने का मिलेगा मौका

एक लाख रुपये वाले फोन में मिलने वाला ये फीचर अब सस्ते एंड्रॉइड फोन में भी, गूगल के नए कदम से खुश होने का मिलेगा मौका

 Published : Feb 09, 2026 11:30 am IST,  Updated : Feb 09, 2026 11:30 am IST

गूगल अब सस्ते एंड्रॉइड फोन में वो फीचर देने जा रहा है जो कि इसके 1 लाख रुपये से ज्यादा महंगे फोन में मिल रहा था, इस कदम से आम एंड्रॉइड यूजर्स खुश हो सकते हैं।

Google Pixel 10- India TV Hindi
गूगल पिक्सेल 10 Image Source : GOOGLE STORE

Google Quick Share Airdrop Facility: गूगल के Pixel 10 सीरीज में मिलने वाले क्विक शेयर फीचर का विस्तार होने जा रहा है जिसके बाद इसके पिक्सेल फोन में मिलने वाले एक शानदार फीचर का फायदा साधारण एंड्रॉइड फोन में भी मिलने की तैयारी शुरू हो गई है। गूगल पिक्सेल 10 सीरीज के फोन में मिलने वाला क्विक शेयर फीचर ऐसा फीचर है जो आईफोन के एयरड्रॉप फीचर के साथ कंपेटिबल है और बिना इंटरनेट के फाइलें-डेटा शेयर करने का ऑप्शन देता है। इसमें फोटो, ऑडियो, वीडियो, कॉन्टैक्ट्स, फाइल, डेटा वगैरह शेयरिंग की सुविधा मिलती है। गूगल ने इस बात को कन्फर्म कर दिया है कि आने वाले समय में एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले सभी स्मार्टफोन को ये क्विक  शेयर का फीचर मिलने जा रहा है जो कि अभी इसके पिक्सेल 10 सीरीज के फोन में ही केवल मिलता है।

इसको और समझें तो ये माना जा सकता है कि जो फीचर 1 लाख रुपये से ज्यादा महंगे फोन में जो फीचर मिलता है वो अब साधारण एंड्रॉइड फोन में भी जल्द मिलने जा रहा है। दरअसल गूगल पिक्सेल 10 प्रो की कीमत 1.09 लाख रुपये है और इस फोन में ये क्विक शेयर का ऑप्शन मिलता है।

कैसे एयरड्रॉप के साथ कंपेटिबल होगा क्विक शेयर

आईफोन के एयरड्रॉप के साथ कंपेटेबिल होने के साथ-साथ इसे यूज करना भी बेहद ईजी होगा और इसके लिए एक ऐप डाउलोड करना होगा। इसके लिए एक ऐप तैयार किया जाएगा और डाउनलोड करने के बाद क्विक शेयरिंग को एयरड्रॉप के साथ कंपेटिबिल मोड में लाया जा सकेगा। जिन्हें अपने एंड्रॉइड फोन के साथ आईफोन के एयरड्रॉप के जरिए डेटा शेयरिंग करना होगा, वो इस ऐप को डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

नवंबर 2025 में गूगल ने इस फीचर का दायरा बढ़ाने की बात कही थी

ये फीचर केवल गूगल पिक्सेल 10 सीरीज के लिए ही था लेकिन गूगल ने नवंबर 2025 में कहा था कि इस सुविधा को और ज्यादा एंड्रॉइड डिवाइसेज तक पहुंचाने और इस एक्सपीरिएंस को और बेहतर करने की दिशा में काम किया जा रहा है। गूगल ने ये भी कहा था कि डेटा शेयरिंग के दौरान सिक्योरिटी पर इससे कोई आंच नहीं आएगी। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक