A
Hindi News टेक न्यूज़ Samsung Galaxy S24 FE की औंधें मुंह गिरी कीमत, 40% सस्ता हो गया सैमसंग का प्रीमियम फोन

Samsung Galaxy S24 FE की औंधें मुंह गिरी कीमत, 40% सस्ता हो गया सैमसंग का प्रीमियम फोन

Samsung Galaxy S24 FE की कीमत में भारी कटौती की गई है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से 40% तक सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

Samsung Galaxy S24 FE, Price cut- India TV Hindi Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस24 एफई

Samsung Galaxy S24 FE अब तक के सबसे कम कीमत में मिल रहा है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन पिछले साल की दूसरी छमाही में लॉन्च हुआ था। इस फोन को लॉन्च प्राइस से 40% तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। सैमसंग का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S24 सीरीज का सबसे अफोर्डेबल मॉडल है। इसमें दमदार कैमरा, वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

फ्लिपकार्ट पर सैमसंग का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लिस्ट किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। इसे फिलहाल 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर 5,000 रुपये का प्राइस कट किया गया है।

सैमसंग ने इस फोन को 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। इसके अलावा सैमसंग के इस फोन की खरीद पर 38,550 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अगर, आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कराते हैं तो आप इसे और भी सस्ते में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Exynos 2400e प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI पर काम करता है। सैमसंग का यह फोन IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में गिरने या फिर धूल-मिट्टी आदि में भी यह खराब नहीं होता है।

Samsung Galaxy S24 FE फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच FHD+, 120Hz
प्रोसेसर Exynos 2400e
स्टोरेज 8GB RAM, 256GB
बैटरी 4700mAh, 25W
कैमरा 50MP + 12MP, 10MP
OS Android 14

फोन में 4,700mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, NFC जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा मिलेगा। फोन में 50MP का मेन OIS, 12MP का अल्ट्रा वाइड और एक मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें -

Jio ने करोड़ों यूजर्स की करा दी मौज, 3 महीने तक फ्री दे रहा ये खास सर्विस