1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S25 की कीमत में बड़ी कटौती, अर्ली सेल में हजारों रुपये सस्ता

Samsung Galaxy S25 की कीमत में बड़ी कटौती, अर्ली सेल में हजारों रुपये सस्ता

Samsung Galaxy S25 की कीमत में 17,000 रुपये की कटौती की गई है। सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ता मिल रहा है। फ्लिपकार्ट ने इस फोन की डील रिवील कर दी है।

Samsung Galaxy S25- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस25

Highlights

  • Samsung Galaxy S25 को सस्ते में खरीदा जा सकता है।
  • फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन 17,000 रुपये सस्ता मिलेगा।
  • फोन की कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Samsung Galaxy S25 को अपकमिंग फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। सैमसंग का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुआ था। इस फोन की कीमत हाल ही में बढ़ाई गई है। फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाले सेल से पहले फोन की खरीद पर अर्ली डील्स मिल रहा है। यह फोन लॉन्च प्राइस से 17,000 रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 हुआ सस्ता

Samsung Galaxy S25 को भारत में 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 128GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 79,999 रुपये और 91,999 रुपये में लॉन्च किए गए थे।

फ्लिपकार्ट पर यह फोन 62,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन की कीमत में 12,000 रुपये की कटौती की गई है। इस फोन की खरीद पर 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से इस फोन को 57,999 रुपये की इफेक्टिव प्राइस में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन पिछले साल जनवरी 2025 में लॉन्च किया गया था। फोन में 6.2 इंच का Dynamic AMOLED 2X मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite या Galaxy Exynos 2500 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह Andorid 16 पर बेस्ड OneUI 8 पर काम करता है।

Samsung Galaxy S25 फीचर्स
डिस्प्ले 6.2 इंच, 2x Dynamic AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite
स्टोरेज 12GB RAM + 512GB
बैटरी 4000mAh, 25W
कैमरा 50MP + 12MP + 10MP, 12MP
OS Android 16, OneUI 8
कीमत 74,999 रुपये से शुरू

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,000mAh की बैटरी और 25W वायर्ड के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, यह IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से वाटर और डस्टप्रूफ है।

यह भी पढ़ें - देसी कंपनी ने लॉन्च किया 100 इंच की स्क्रीन वाला QLED Smart TV, मिलेगा थिएटर जैसा एक्सपीरियंस