A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में फिर बड़ी कटौती, 20000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में फिर बड़ी कटौती, 20000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती की गई है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से 20,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा की कीमत में कटौती

Samsung Galaxy S25 Ultra को सस्ते में खरीदने का मौका है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन पिछले साल लॉन्च हुआ था। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सैमसंग के इस फोन की कीमत में 20,000 रुपये तक की कटौती की गई है। साथ ही, फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। सैमसंग का यह अल्ट्रा प्रीमियम फोन 200MP कैमरा के साथ आता है। इसमें जबरदस्त कैमरा के साथ-साथ धांसू परफॉर्मेंस मिलती है।

20,000 रुपये सस्ता हुआ फोन

Samsung Galaxy S25 Ultra को भारत में 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह फोन 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सैमसंग के इस फोन की कीमत में 20,000 रुपये की कटौती की गई है। यह फोन 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 3,299 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।

Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स

यह फ्लैगशिप फोन 6.9 इंच के डायनैमिक AMOLED 2x डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 1440 x 3120 पिक्सल है। Galaxy S25 Ultra का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है। इसमें 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite
स्टोरेज 16GB, 1TB
बैटरी 5000mAh, 45W
कैमरा 200MP + 50MP + 10MP + 50MP, 12MP
OS Android 15, OneUI

Samsung Galaxy S25 Ultra के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 200MP का मेन और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 50MP का पेरीस्कोप और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड OneUI 6 पर काम करता है। इसमें वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग के लिए IP68 मिलता है।

यह भी पढ़ें - OnePlus की नई N सीरीज जल्द भारत में होगी लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स

डिस्क्लेमर- खबर में दी गई कीमत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के मुताबिक है और इसमें उतार-चढ़ाव संभव है। साथ ही, मिलने वाले ऑफर में भी बदलाव हो सकता है।