1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus की नई N सीरीज जल्द भारत में होगी लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स

OnePlus की नई N सीरीज जल्द भारत में होगी लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 09, 2026 04:24 pm IST,  Updated : Jun 09, 2026 04:24 pm IST

OnePlus नई N सीरीज को भारत में लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी का यह फोन अब तक का सबसे सस्ता फोन हो सकता है। इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए जा सकते हैं।

OnePlus- India TV Hindi
वनप्लस की नई सीरीज Image Source : ONEPLUS

OnePlus भारत में अपनी नई N सीरीज पेश करने वाली है। इस सीरीज में कंपनी अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन पेश कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस का यह फोन हाल में लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 6 Lite 5G से भी कम प्राइस में पेश किया जा सकता है। साथ ही, फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। चीनी कंपनी घरेलू मार्केट में N सीरीज के फोन लॉन्च करती है। यह पहला मौका होगा, जब कंपनी भारत में अपनी इस सीरीज को पेश करेगी।

OnePlus N सीरीज की भारत में एंट्री

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर योगेश बरार ने दावा किया है कि चीनी कंपनी OnePlus N सीरीज को भारत में पेश करने वाली है। इस फोन को अगले महीने यानी जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। फोन की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी यानी यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता फोन हो सकता है। हालांकि, फोन के नाम और किसी फीचर के बारे में कंपनी की तरफ से कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है।

OnePlus N सीरीज को कंपनी OnePlus Nord CE 6 Lite से भी सस्ते में पेश करेगी, जो वनप्लस का अब तक का सबसे सस्ता फोन हो सकता है। Nord CE 6 Lite को पिछले महीने कंपनी ने 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। हालांकि, फोन को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बैंक डिस्काउंट के साथ बेचा गया था। यह फोन 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है।

OnePlus N सीरीज के अपकमिंग फोन के फीचर्स की बात करें तो यह फोन LCD डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। यह MediaTek के Dimensity 7000 सीरीज चिपसेट के साथ आ सकता है। यह चिपसेट खास तौर पर बजट फ्रेंडली फोन में इस्तेमाल किया जाता है।

OnePlus Nord CE 6 Lite के फीचर्स

इस साल लॉन्च हुए कंपनी के सबसे सस्ते फोन OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट पर काम करता है। फोन में 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसमें 7000mAh की बैटर के साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

OnePlus Nord CE 6 Lite के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - Lava Bold N2 5G की सेल, सस्ते में मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला फोन, जानें ऑफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक