1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Lava Bold N2 5G की सेल, सस्ते में मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला फोन, जानें ऑफर

Lava Bold N2 5G की सेल, सस्ते में मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला फोन, जानें ऑफर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 09, 2026 01:24 pm IST,  Updated : Jun 09, 2026 01:24 pm IST

Lava Bold N2 5G को कंपनी ने पिछले दिनों लॉन्च किया था। देसी ब्रांड के सस्ते फोन की पहली सेल में जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। फोन को लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Lava Bold N2 5G Sale- India TV Hindi
लावा बोल्ड N2 की पहली सेल Image Source : LAVA

Lava के पिछले दिनों लॉन्च हुए बजट 5G स्मार्टफोन Bold N2 5G की सेल शुरू हो गई है। देसी कंपनी का यह फोन 6,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। पहली सेल में कंपनी फोन की खरीद पर अच्छा ऑफर दे रही है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने इसका 4G वर्जन पेश किया है, जिसकी कीमत भी 10,000 रुपये की प्राइस रेंज में है। Lava Bold N2 5G पिछले साल लॉन्च हुए Bold N1 5G का अपग्रेड है। आइए, जानते हैं इसकी सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

Lava Bold N2 5G की सेल और ऑफर

Lava Bold N2 5G एक ही स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM + 64GB में आता है। इस फोन की कीमत 12,999 रुपये है। पहली सेल में इस फोन की खरीद पर स्पेशल लॉन्च ऑफर दिया जा रहा है। फोन की खरीद पर 1,000 रुपये बचाया जा सकता है। इस ऑफर में इस फोन को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे दो कलर ऑप्शन रीगल गोल्ड और बिलिनियर ब्लू में खरीदा जा सकता है।

Lava Bold N2 के फीचर्स

लावा के इस सस्ते 5G फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले HD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करता है। Lava Bold N2 5G में कंपनी ने Unisoc का ऑक्टाकोर 6nm चिपसेट यूज किया है। इसमें Unisoc T8200 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

Lava Bold N2 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.75 इंच, HD+, 120Hz
प्रोसेसर Unisoc T8200
स्टोरेज 4GB, 64GB
कैमरा 13MP, 5MP
बैटरी 6000mAh, 18W
OS Android 16

 इस फोन की रैम को 4GB वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। इसके अलावा स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसमें 18W USB Type C चार्जर मिलेगा। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Lava Bold N2 5G के बैक में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 5MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फेस अनलॉक के साथ-साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी के छींटों और धूल मिट्टी से खराब नहीं होता है।

यह भी पढ़ें - Apple Event में टिम कुक का बड़ा ऐलान, iOS 27 के साथ लॉन्च हुआ Siri का नया वर्जन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक