Lava ने एक और सस्ता 5G फोन लॉन्च कर दिया है। देसी ब्रांड के इस फोन ने चीनी कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है। फोन में 6000mAh की बैटरी, 120Hz डिस्प्ले समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। लावा का यह फोन खास तौर पर बजट यूजर्स को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है। इससे पहले कंपनी ने इसका 4G वेरिएंट भी लॉन्च किया था। यह फोन पिछले साल आए Lava Bold N1 5G का अपग्रेड है।
Lava Bold N2 5G की कीमत
लावा का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM + 64GB में आता है। कंपनी ने इस फोन की कीमत 12,999 रुपये रखी है। हालांकि, फोन की खरीद पर स्पेशल लॉन्च ऑफर दिया जा रहा है। इस ऑफर में इस फोन को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की पहली सेल 9 जून को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर आयोजित की जाएगी। इसे दो कलर ऑप्शन रीगल गोल्ड और बिलिनियर ब्लू में खरीदा जा सकता है।
Lava Bold N2 5G के फीचर्स
देसी ब्रांड का यह सस्ता 5G फोन 6.75 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले HD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। साथ ही, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। Lava Bold N2 5G में कंपनी ने Unisoc का ऑक्टाकोर 6nm चिपसेट यूज किया है। इसमें Unisoc T8200 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।
| Lava Bold N2 5G | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.75 इंच, HD+, 120Hz |
| प्रोसेसर | Unisoc T8200 |
| स्टोरेज | 4GB, 64GB |
| कैमरा | 13MP, 5MP |
| बैटरी | 6000mAh, 18W |
| OS | Android 16 |
इस फोन की रैम को 4GB वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। इसके अलावा स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसमें 18W USB Type C चार्जर मिलेगा। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Lava Bold N2 5G के बैक में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 5MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फेस अनलॉक के साथ-साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी के छींटों और धूल मिट्टी से खराब नहीं होता है।

चीनी कंपनियों की बढ़ी टेंशन
Lava का यह फोन 12,000 रुपये की प्राइस रेंज में आता है। इस कीमत में Xiaomi, Realme, Infinix जैसे चीनी ब्रांड बजट फोन भारतीय बाजार में उतारते हैं। ऐसे में Lava पिछले कुछ समय से बजट रेंज में अच्छे फोन मार्केट में उतार रहा है, जो क्लीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
यह भी पढ़ें - ऑटो-रीसेट हुआ फोन और खाली हो गया बैंक अकाउंट, नए तरह के फ्रॉड से टेंशन में यूजर्स, जानें कैसे बचें