A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हो गया सस्ता, 75000 रुपये तक बचा सकते हैं आप

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हो गया सस्ता, 75000 रुपये तक बचा सकते हैं आप

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत कम हो गई है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ता मिल रहा है। प्राइस कट के अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में पहली बार बड़ा प्राइस कट किया गया है। सैमसंग का 200MP कैमरे वाला यह प्रीमियम फोन हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। जनवरी में लॉन्च हुए सैमसंग के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को आप 75,000 रुपये तक सस्ते में घर ला सकते हैं। इस फोन को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन की कीमत में 12,000 रुपये का प्राइस कट किया गया है। इस फोन को 1,17,999 रुपये की कीमत में सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

75000 रुपये तक बचा सकते हैं आप

सैमसंग की वेबसाइट पर फोन की खरीद पर 35% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 75,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर कंपनी 12,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। अगर, आप सैमसंग का पुराना फोन एक्सचेंज कराएंगे तो आपको Galaxy S25 Ultra महज 60,000 रुपये तक की कीमत में मिल सकता है। हालांकि, यह प्राइस आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल आदि पर निर्भर करेगा।

Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स

यह फोन 6.9 इंच के बड़े डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 3120 x 1440 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले क्वाड HD+ रेजलूशन और 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है, जिसके साथ 12GB रैम और 1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 45W वायरलेस के साथ 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 

सैमसंग का यह फोन Galaxy AI फीचर्स से लैस है। यह Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। इसके बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। साथ ही, इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा।

यह प्रीमियम स्मार्टफोन S-Pen सपोर्ट के साथ आता है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दिया गया है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने के बाद भी काम करेगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, 5G, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें -

iPhone का नया ऑपरेटिंग सिस्टम होगा iOS 26, एप्पल ने इस वजह से बदला नाम