A
Hindi News टेक न्यूज़ Samsung Galaxy S26 सीरीज में फोन की कीमतें हो सकती हैं ज्यादा, इस बड़ी वजह से होगा ऐसा

Samsung Galaxy S26 सीरीज में फोन की कीमतें हो सकती हैं ज्यादा, इस बड़ी वजह से होगा ऐसा

सैमसंग के गैलेक्सी सीरीज के फोन के लिए यूजर्स काफी पहले से इंतजार में रहते हैं लेकिन इस बार उनको ये फोन एस25 सीरीज के मुकाबले महंगे मिलने वाले हैं, क्यों होगा ऐसा, जानिए-

Samsung Galaxy S26 Series- India TV Hindi Image Source : AP सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज

Samsung Galaxy S26 Series: Samsung Galaxy S26 सीरीज के आने में अभी वक्त है लेकिन इसको लेकर पहले से ही बज़ बनने लगा है। सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज को लेकर चर्चा है कि ये फरवरी 2026 में ये लॉन्च हो सकती है। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत पहले से अनुमानित कीमतों के मुकाबले ज्यादा हो सकती है और ऐसा इसलिए होगा क्योंकि फोन में यूज होने वाले कई अहम कंपोनेंट्स के दाम बढ़ रहे हैं। फोन के कई महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स के ग्लोबल मार्केट के साथ दक्षिण कोरिया में भी दाम बढ़े हुए हैं और इसका असर खासतौर से वहां की फोन कंपनी के प्रोडक्ट्स के ऊपर देखे जाएंगे, ऐसा माना जा रहा है।

क्यों महंगे होंगे Samsung Galaxy S26 सीरीज के फोन

Samsung Galaxy S26 के बारे में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक इन फोन के लिए बड़ी संख्या में चिपसैट और मेमोरी खरीदे जाते हैं। अब चूंकि इन महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स के दाम लगातार बढ़ रहे हैं तो हैंडसेट की मैन्यूफैक्चरिंग और महंगी होती जा रही है जिसका असर सैमसंग के आने वाले फोन के प्राइस पर पड़ेगा। इसी कारण से सैमसंग के गैलेक्सी एस26 सीरीज के आने वाले फोन्स के लिए यूजर्स को ज्यादा खर्च करना होगा। वनीला Galaxy S26, Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra के ऊपर इसका असर आने की संभावना है। Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 की लॉन्चिंग इस साल फरवरी में हुई थी और इसके साथ ही सैमसंग के गैलेक्सी सीरीज के अगले लाइनअप यानी Galaxy S26 सीरीज के लिए इंतजार शुरू हो गया था।

Samsung Galaxy S26 के दाम और लॉन्च की तारीख (संभावित)

इंडस्ट्री के सूत्रों का हवाला देते हुए दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन ETNews ने रिपोर्ट किया है कि अगले साल लॉन्च होने वाली सैमसंग गैलेक्सी एस 26 सीरीज में जो फोन आएंगे, वो इस साल आए Galaxy S25 लाइनअप के मुकाबले महंगे होने वाले हैं। जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है सैमसंग के अपने गैलेक्सी लॉन्च इवेंट को अगले साल फरवरी में कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में आयोजित किया जा सकता है। इसमें Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra की लॉन्चिंग होने वाली है। अगर ऐसा होता है तो ये पिछले तीन सालों में कंपनी का पहला इवेंट होगा क्योंकि इसमें पिछली बार ये इवेंट 2023 में हुआ था।

सैमसंग के मौजूदा फ्लैगशिप Galaxy S25 Ultra के क्या हैं प्राइस

सैमसंग के मौजूदा फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 Ultra को भारत में 1,29,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। ये दाम इसके 256 जीबी वाले बेस वेरिएंट के लिए थे। वहीं 512जीबी और 1 टीबी वाले स्टोरेज ऑप्शन के लिए प्राइस देखें तो ये 1,41,999 और 1,65,999 रुपये पर थे।

यह भी पढ़ें

Oppo ला रहा 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला धांसू फोन, लॉन्च से पहले गीकबेंच पर हुआ लिस्ट