1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra में पहला Price Cut? लॉन्च के कुछ दिन बाद ही हजारों रुपये सस्ता हुआ फोन

Samsung Galaxy S26 Ultra में पहला Price Cut? लॉन्च के कुछ दिन बाद ही हजारों रुपये सस्ता हुआ फोन

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G को आप सस्ते में खरीद सकते हैं। सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। कंपनी फोन की खरीद पर तगड़ा ऑफर दे रही है।

Samsung Galaxy S26 Ultra price cut- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG INDIA सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की कीमत में कटौती

Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत में हजारों रुपये की कटौती की गई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस फोन की खरीद पर कंपनी ने बड़े ऑफर की घोषणा की है। यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। सैमसंग का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S25 Ultra का अपग्रेड है। फोन में 200MP का मेन कैमरा, 16GB रैम समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra पर ऑफर

सैमसंग ने इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है। इस फो को 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 1,59,999 रुपये और 1,89,999 रुपये में आते हैं। इस फोन की खरीद पर 9,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस अल्ट्रा फोन को आप 1,30,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra के फीचर्स

सैमसंग के इस फोन में 6.9 इंच का डायनैमिक LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 60W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलता है।

Galaxy S26 Ultra के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 200MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में 50MP का पेरीस्कोप कैमरा मिलता है। वहीं, इसमें 10MP का टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का कैमरा मिलता है। इस फोन में S-Pen दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 मिलता है।

यह भी पढ़ें - Realme के बाद Vivo भी लॉन्च करेगा 10000mAh बैटरी वाला फोन, कंपनी ने किया कंफर्म