1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme के बाद Vivo भी लॉन्च करेगा 10000mAh बैटरी वाला फोन, कंपनी ने किया कंफर्म

Realme के बाद Vivo भी लॉन्च करेगा 10000mAh बैटरी वाला फोन, कंपनी ने किया कंफर्म

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 17, 2026 04:17 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 04:17 pm IST

Vivo Y600 Pro को कंपनी 10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च करेगी। वीवो ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है। इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

Vivo Y600 Pro, 10000mAh battery- India TV Hindi
वीवो Y600 प्रो Image Source : VIVO/WEIBO

स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के पास अब एक्सपेरिमेंट करने के लिए ज्यादा कुछ बचा नहीं है। पिछले दो साल में कंपनियां खास तौर पर फोन की बैटरी की क्षमता बढ़ाने में लगी हैं। चीनी ब्रांड्स Honor, OnePlus, Realme, Oppo के बाद अब Vivo भी अपने फोन की बैटरी कैपेसिटी को बढ़ाने वाला है। कंपनी के सब ब्रांड iQOO के फोन भी इस साल 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए हैं। Vivo जल्द ही 10,000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस फोन को टीज किया है।

6000mAh बैटरी वाला फोन

वीवो का यह फोन Vivo Y600 Pro के नाम से लॉन्च किया जाएगा। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर वीवो ने अपने अपकमिंग फोन को टीज किया है। पोस्ट के मुताबिक, यह फोन 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होगा। इस फोन के बैक में सर्कुलर कैमरा मिलेगा। इसमें एक 50MP का सेंसर होगा। साथ ही, यह फोन पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। वीवो जल्द ही इस फोन को चीनी मार्केट में उतारने वाला है। इसके बाद यह फोन भारत या अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है।

Vivo Y सीरीज के फोन खास तौर पर बजट यूजर्स के लिए लॉन्च किए जाते हैं। कंपनी का फोकस Youth पर रहता है, जिसकी वजह से इसका नाम Y से शुरू होता है। इस फोन के बैक में फ्लैट पैनल दिया जाएगा। साइड में पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल को देखा जा सकता है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y500 Pro का अपग्रेड होगा, जिसमें कंपनी ने 200MP का कैमरा दिया है। हालांकि, कैमरा के मामले में अपमकिंग फोन को डाउनग्रेड किया गया है।

कितनी होगी कीमत?

Vivo Y600 Pro के बारे में कंपनी ने बैटरी के अलावा अन्य किसी फीचर के बारे में जानकारी शेयर नहीं की है। पिछले साल Vivo Y500 Pro को चीन में CNY 1799 यानी लगभग 22,000 रुपये में लॉन्च किया है। अपकमिंग फोन की कीमत भी इसी रेंज मे हो सकती है। यह फोन 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करेगा। इस फोन में 6.67 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिला है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

वीवो ने इस फोन को MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। इसमें 200MP कैमरा के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह फोन 7000mAh की बैटरी के साथ आता है। फोन में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - भारत में दिखेगा अनोखा खगोलीय नजारा, 2 लाख साल की यात्रा करने वाले धूमकेतू को कब और कैसे देखें?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक