सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा का लॉन्च टला, जनवरी की बजाए अब इस महीने में देगा दर्शन-जानें क्या होगा खास
सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा का लॉन्च टल गया है जो पहले जनवरी 2025 में होने वाला था, इसकी नई लॉन्च टाइमलाइन के बारे में यहां जान सकते हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra Launch: सैमसंग अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ गैलेक्सी S26 को दमदार सुधारों और खासियतों के साथ लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस सीरीज में बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा परफॉर्मेंस वाले तीन मॉडल होंगे। हालांकि हालिया खबरों से संकेत मिलता है कि कंपनी अपनी इस प्रीमियम सीरीज के लॉन्च में देरी कर सकती है। पहले गैलेक्सी S26 लाइनअप के जनवरी में लॉन्च होने की उम्मीद थी, लेकिन अब यह 2026 के मध्य फरवरी में लॉन्च हो सकती है। गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट सैन फ्रांसिस्को में आयोजित किया जाएगा। इसके चलते सैगसंग के गैलेक्सी S26 का इंतजार कर रहे यूजर्स को कुछ निराशा हाथ लग सकती है।
गैलेक्सी S26 सीरीज़ का लंबा होगा इंतजार
सैमसंग गैलेक्सी S26 लाइनअप में तीन मॉडल शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें स्टैंडर्ड गैलेक्सी S26, गैलेक्सी S26 प्लस और गैलेक्सी S26 अल्ट्रा शामिल हैं। याद दिला दें कि पहले ऐसी खबरें आई थीं कि सैमसंग गैलेक्सी S26 एज और गैलेक्सी S26 प्रो को भी लॉन्च करने की योजना बना रहा है लेकिन गैलेक्सी S25 एज की कम बिक्री के बाद, कंपनी ने अब केवल तीन मॉडल लॉन्च करने की अपनी बेसिक योजना पर कायम रहने का फैसला किया है।
2026 में ही लॉन्च होगा गैलेक्सी S26 अल्ट्रा
मौजूदा रिपोर्टों के मुताबिक गैलेक्सी S26 अनपैक्ड इवेंट फरवरी 2026 के मध्य में आयोजित किया जाएगा। हालांकि गैलेक्सी S26 अल्ट्रा के लिए खरीदारों को थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकि इसे इसके दो हफ्ते बाद लॉन्च किया जाएगा।
शुरुआत में सैमसंग ने प्रो मॉडल को बेहतर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च करने और कीमत बढ़ाने की योजना बनाई थी। हालांकि, ऐसा लगता है कि सैमसंग अब एप्पल और उसकी आईफोन 17 सीरीज़ के साथ प्रतिस्पर्धी बाजार में बने रहने के लिए अपनी मूल योजना पर कायम रहना चाहता है।
कई सालों से सैमसंग जनवरी में अपने गैलेक्सी एस अल्ट्रा मॉडल लॉन्च करने की एक निश्चित परंपरा का पालन करता आ रहा है। हालांकि दक्षिण कोरियाई उद्योग सूत्रों से मिली नई जानकारी से पता चलता है कि कंपनी गैलेक्सी एस26 सीरीज के लॉन्च शेड्यूल में बदलाव कर रही है। इसके नतीजे के तौर पर पहले की अपेक्षाओं की तुलना में लॉन्च में अच्छी-खासी देरी हो रही है।
ये भी पढ़ें
YouTube शॉर्ट्स को डिसलाइक करना नहीं रहेगा आसान, कंपनी करने जा रही ये बड़ा चेंज