1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. YouTube शॉर्ट्स को डिसलाइक करना नहीं रहेगा आसान, कंपनी करने जा रही ये बड़ा चेंज

YouTube शॉर्ट्स को डिसलाइक करना नहीं रहेगा आसान, कंपनी करने जा रही ये बड़ा चेंज

 Published : Dec 21, 2025 02:55 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 02:56 pm IST

अगर आपको यूट्यूब शॉर्ट्स पर डिसलाइक बटन दिखाई नहीं दे रहा है तो आप अकेले ऐसे नहीं हैं क्योंकि यूट्यूब फिलहाल इस डिसलाइक बटन की पोजीशन को बदलने के लिए टेस्टिंग फेज में है।

YouTube - India TV Hindi
यूट्यूब Image Source : UNSPLASH

YouTube Shorts: YouTube शॉर्ट्स काफी तेजी से पॉपुलर हुए हैं और इंस्टाग्राम रील्स की ही तरह इन्हें भी लगातार स्क्रॉल करके देखा जा सकता है। यूट्यूब शॉर्ट्स के लिए कंपनी धीरे-धीरे एक बदलाव पर काम कर रही है और ये इसके डिसलाइक बटन से जुड़ा है। दरअसल यूट्यूब शॉर्ट्स के डिसलाइक बटन को हटाने या इसकी पोजीशनिंग को बदलने पर काम कर रही है। अगर आपको यूट्यूब शॉर्ट्स पर डिसलाइक बटन दिखाई नहीं दे रहा है तो आप अकेले ऐसे नहीं हैं क्योंकि यूट्यूब फिलहाल इस डिसलाइक बटन की पोजीशन को बदलने के लिए टेस्टिंग फेज में है। 

क्या बदलने वाला है यूट्यूब शॉर्ट्स पर

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक आगे चलकर यानी अगले कुछ दिनों में शॉर्ट्स को डिसलाइक करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है और थंब डाउन का ये बटन जो फिलहाल शॉर्ट्स के कोने में लाइक बटन के नीचे दिखाई देता है, वो इस जगह से हट जाएगा। ये भी खबर है कि यूट्यूब की डिसलाइक और नॉट इंटरेस्टेड बटन को एक साथ मर्ज करने की योजना है क्योंकि कंपनी ने ऐसा पाया है कि यूजर्स नॉट इंटरेस्टेड और डिसलाइक बटन में अंतर नहीं कर पा रहे हैं। आगे चलकर इसी एक बटन की मदद से दोनों एक्शन काम कर सकते हैं। अगर आप किसी शॉर्ट्स में इंटरेस्ट नहीं है तो भी डिसलाइक बटन दबाकर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं और वीडियो पसंद न आने पर भी यही बटन दबाकर इसे डिसलाइक का रिएक्शन दिया जा सकेगा। 

कैसी होगी डिसलाइक बटन की पोजीशनिंग

यूट्यूब अब डिसलाइक बटन के फंक्शन और पोजिशन को बदल रही है तो माना जा रहा है कि कुछ यूजर्स के डिवाइस पर इस बटन को डिसलाइक लेबल के साथ देखा जा सकता है तो कुछ पर यह नॉट इंटरेस्टेड लेबल के साथ आ सकता है. टेस्टिंग के रिजल्ट के मुताबिक ओवरफ्लो मेनू के अंदर थंब्स डाउन बटन को उतारा जा सकता है और इस मेनू को शॉर्ट्स के टॉप-राइट कोने में तीन डॉट के ऊपर टैप करके पाया जा सकता है। जैसे कि आप समझ सकते हैं कि डिसलाइक बटन के लिए आपको एक्स्ट्रा स्टेप लेने होंगे वहीं लाइक बटन पहले की ही तरह मेन प्लेबैक स्क्रीन पर बना रहेगा। ये साफ तौर पर दिखाता है कि कंटेट को लाइक करना तो बेहद आसान होगा लेकिन डिसलाइक करने के लिए यूजर को एक्स्ट्रा प्रयास करने होंगे।

ये भी पढ़ें

Flipkart Sale में बचे बस कुछ घंटे, गूगल पिक्सेल 9a सहित कई शानदार स्मार्टफोन और अप्लायंसेज पर बेस्ट डील

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक