A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra पर बड़ा ऑफर, सस्ते में घर लाएं 200MP कैमरे वाला फोन

Samsung Galaxy S26 Ultra पर बड़ा ऑफर, सस्ते में घर लाएं 200MP कैमरे वाला फोन

Samsung Galaxy S26 Ultra को सस्ते में खरीदने का मौका है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में मिल रहा है। फोन 200MP कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स से लैस है।

Samsung Galaxy S26 Ultra Price cut- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की कीमत में कटौती

Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत में भारी कटौती हुई है। सैमसंग का 200MP कैमरे वाला यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन की कीमत में करीब 13,000 रुपये तक की कटौती कर दी गई है। सैमसंग का यह फोन 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। अमेजन पर फोन की खरीद पर डिस्काउंट के साथ-साथ कैशबैक और EMI ऑफर भी मिल रहा है।

Samsung Galaxy S26 Ultra पर ऑफर

सैमसंग का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है। इस फ्लैगशिप फोन को 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 1,59,999 रुपये और 1,89,999 रुपये में आते हैं। अमेजन पर इसका बेस वेरिएंट 9,000 रुपये सस्ता यानी 1,30,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं, इसका 12GB RAM + 512GB वाला वेरिएंट 1,50,999 रुपये में मिल रहा है। अमेजन पर इस फोन की खरीद पर करीब 4,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इस तरह फोन को 1,26,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। वहीं, 49,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

Samsung Galaxy S26 Ultra के फीचर्स

सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन 6.9 इंच के डायनैमिक LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही, इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। यह फोन Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

amsung Galaxy S26 Ultra फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच, डायनैमिक AMOLED 2X, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
स्टोरेज 16GB, 1TB
बैटरी 5000mAh, 60W, 25W
कैमरा 200MP + 50MP + 50MP + 10MP, 12MP
OS Android 16, OneUI 8

Galaxy S26 Ultra के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 200MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। यही नहीं, इस फोन में 10MP का एक और टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग ने इसमें 12MP का कैमरा दिया है।

यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। इस फोन में 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 पर काम करता है। यह गूगल जेमिनी पर बेस्ड Galaxy AI से लैस है।

यह भी पढ़ें - Jio का 'ग्लोबल' दबदबा, बनी टॉप-20 पेटेंट रैंकिंग वाली अकेली भारतीय कंपनी