Samsung ने पिछले दिनों Galaxy S26 सीरीज को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में उतारा है। सैमसंग की नई सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Galaxy S26 Ultra में पहली बार प्राइवेसी डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। सैमसंग ने गैलेक्सी इवेंट के दौरान इस प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर को मुख्य तौर पर हाइलाइट किया था। हालांकि, फोन की सेल फिलहाल शुरू नहीं हुई है लेकिन कुछ अर्ली यूजर ने इसके प्राइवेसी डिस्प्ले की बड़ी खामी को उजागर किया है।
प्राइवेसी डिस्प्ले में क्वालिटी से समझौता
Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Bluesky पर Roland Quandt ने सैमसंग की प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर की तस्वीर शेयर करके बताया कि फीचर ऑन करने और बंद करने के बाद क्या अंतर होता है? उन्होंने बताया कि जब प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर ऑफ होता है तो फोन का डिस्प्ले सभी उपलब्ध पिक्सल का इस्तेमाल करता है। वहीं, प्राइवेसी डिस्प्ले ऑन होने के बाद तस्वीर इतनी ब्राइट नहीं दिखती है यानी डिस्प्ले के सभी पिक्सल यूज नहीं होते हैं। दोनों तस्वीरों को कंपेयर करने पर लगता है कि प्राइवेसी फीचर ऑन होने पर डिस्प्ले की इमेज क्वालिटी खराब हो जाती है।
Image Source : Roland Quandt on Blue Skyसैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा डिस्प्ले
Samsung Galaxy S26 Ultra में दो अलग तरह के पिक्सल यूज किए गए हैं। इनमें से कुछ 'Narrow' पिक्सल हैं, जो केवल फ्रंट से दिखाई देता है। वहीं, नॉर्मल व्यूइंग एंगल वाले वाइड पिक्सल दोनों साइड से दिखते हैं, जिसकी वजह से प्राइवेसी डिस्प्ले के साइड से स्क्रीन पर झांकने पर कुछ दिखाई नहीं देता है। यही कारण है कि प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर के ऑन होने के बाद डिस्प्ले की इमेज क्वालिटी कमतर दिखती है। एक और यूजर ने Samsung Galaxy S26 Ultra और Galaxy S25 Ultra की इमेज क्वालिटी को कंपेयर किया है, जिसमें डिस्प्ले की क्वालिटी की बारिकियों का जिक्र किया गया है।
Samsung Galaxy S26 Ultra के फीचर्स
सैमसंग Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 16GB रैम और 1TB स्टोरेज दिया गया है। प्राइवेसी डिस्प्ले वाला यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी, 60W की फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Galaxy S26 Ultra के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। यह फोन 200MP के मेन, 50MP के टेलीफोटो, 50MP के पेरीस्कोप और 10MP के अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसे भारत में 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें - Realme ने भारत में लॉन्च किया 10001mAh की जंबो बैटरी वाला फोन, जानें कितनी है कीमत