A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S27 में बदल जाएगा कैमरे का डिजाइन? बड़े अपग्रेड की तैयारी, सामने आई नई रिपोर्ट

Samsung Galaxy S27 में बदल जाएगा कैमरे का डिजाइन? बड़े अपग्रेड की तैयारी, सामने आई नई रिपोर्ट

Samsung Galaxy S27 के कैमरा में बदलाव देखने को मिल सकता है। सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के फ्लैगशिप फोन के डिजाइन में भी अपग्रेड की संभावना है।

Samsung Galaxy A37 5G- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी

Samsung लंबे समय के बाद अपनी Galaxy S सीरीज के कैमरा डिजाइन में बदलाव कर सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी डिजाइन के साथ-साथ हार्डवेयर ले आउट और ओवरऑल डिजाइन में बदलाव की तैयारी में है। नई रिपोर्टके मुताबिक, सैमसंग के अपकमिंग फोन के इंटरनल हार्डवेयर कंपोनेंट्स की प्लेसिंग बदल सकती है। यही नहीं, इसमें मैग्नेटिग Qi2 चार्जिंग दिए जाने की उम्मीद है। फोन में सिलिकन कॉर्बन बैटरी का यूज किया जा सकता है, जिसकी वजह से फोन की मोटाई को कम किया जाएगा।

डिजाइन में बड़ा बदलाव

एक टिप्स्टर ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए दावा किया है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इसके लिए तैयारी की है। कैमरा प्लेसमेंट के साथ-साथ ओवरऑल डिजाइन को अपग्रेड करने की तैयारी है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग अपने फ्लैगशिप फोन के कैमरा डिजाइन को रिव्यू कर रहा है।

ब्लॉग पोस्ट में दावा किया गया है कि मौजूदा Galaxy S सीरीज के कैमरा मॉड्यूल को बदला जा सकता है। इसके डिजाइन में जिसकी वजह से बदलाव संभव है। अभी यह केवल प्लानिंग फेज में है। सैमसंग ने इसे लेकर कोई फाइनल डिसीजन नहीं लिया है। सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज में जो बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, वो इसके वायरलेस चार्जिंग और एक्सेसरीज में किया जाएगा। मौजूदा इंटरनल स्ट्रक्चर और कैमरा अरेंजमेंट्स में एडजस्टमेंट्स किए जाने की उम्मीद है।

चिपसेट की डिटेल भी आई सामने

Galaxy S27 से जुड़ी कंफर्म जानकारियों की बात करें तो यह सीरीज Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट सीरीज के साथ आ सकती है। वहीं, इस सीरीज के अल्ट्रा मॉडल में UFS 5.0 स्टोरेज मिल सकता है। वहीं, अन्य दोनों मॉडल में UFS 4.1 स्टोरेज दिए जा सकते हैं। बैटरी में भी बड़े अपग्रेड की संभावना है। चीनी कंपनियों की तरह सैमसंग भी अपनी इस फ्लैगशिप सीरीज को सिलिकन-कॉर्बन बैटरी के साथ पेश कर सकती है।

Samsung इसके अलावा अपने अपकमिंग Exynos 2700 चिपसेट को लेकर भी चर्चा में है। चीनी कंपनी अपने अपकमिंग फ्लैगशिप चिपसेट में बेहतर हीट मैनेजमेंट का इस्तेमाल कर सकती है। इससे सैमसंग के लाखों यूजर्स को फायदा मिल सकता है। फोन में हीटिंग की समस्या देखने को नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें - Oppo F33 5G की सेल भारत में शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहे जबरदस्त ऑफर