1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo F33 5G की सेल भारत में शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहे जबरदस्त ऑफर

Oppo F33 5G की सेल भारत में शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहे जबरदस्त ऑफर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 29, 2026 03:59 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 03:59 pm IST

Oppo F33 5G को भारत में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। ओप्पो का यह मिड बजट फोन 7000mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस है।

Oppo F33 5G- India TV Hindi
ओप्पो एफ33 5जी Image Source : INDIA TV

Oppo F सीरीज में पिछले दिनों लॉन्च हुए मिड बजट 5G स्मार्टफोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। ओप्पो का यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरे जैसे फीचर्स से लैस है। Oppo F33 5G को पिछले साल लॉन्च हुए Oppo F31 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया है। कंपनी फोन की पहली सेल में अच्छा डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस फोन को लीडिंग ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart के अलावा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए, जानते हैं फोन पर मिलने वाले ऑफर के बारे में...

Oppo F33 5G की कीमत

ओप्पो का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 34,999 रुपये और 37,999 रुपये है। इस फोन को फॉरेस्ट ग्रीन और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। कंपनी पहली सेल में फोन की खरीद पर 10% का इंस्टैंट कैशबैक ऑफर कर रही है यानी फोन की खरीद पर कम से कम 3,200 रुपये बचाए जा सकते हैं।

  • 6GB RAM + 128GB - 31,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB - 34,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB - 37,999 रुपये

Oppo F33 5G के फीचर्स

ओप्पो का यह फोन MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 8GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। इसके अलावा फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। फोन पानी में गिरने या भींगने पर खराब नहीं होगा। इसके अलावा कंपनी ने फोन में जबरदस्त AI फीचर्स दिए हैं। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो के इस फोन में 16MP का कैमरा मिलता है।

OPPO F33 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.57 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300 Max
स्टोरेज 8GB RAM + 256GB
बैटरी 7000mAh, 80W
कैमरा 50MP + 2MP, 16MP
OS Android 16, ColorOS 16
कीमत 31,999 रुपये से शुरू

Oppo F33 5G में 6.57 इंच का प्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन दिया गया है। ओप्पो के इस मिड बजट फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही, फोन में 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा इस फोन में मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी मिलती है।

यह भी पढ़ें - OnePlus Nord 6 हुआ 'Sold Out', जानें 9000mAh बैटरी वाले फोन में क्या है खास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक