1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus Nord 6 हुआ 'Sold Out', जानें 9000mAh बैटरी वाले फोन में क्या है खास

OnePlus Nord 6 हुआ 'Sold Out', जानें 9000mAh बैटरी वाले फोन में क्या है खास

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 29, 2026 02:37 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 02:37 pm IST

OnePlus Nord 6 लॉन्च के महज कुछ दिन बाद ही Sold Out हो गया है। वनप्लस का यह फोन फिलहाल अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध नहीं है। फोन में 9000mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus Nord 6 5G- India TV Hindi
वनप्लस नॉर्ड 6 Image Source : INDIA TV

OnePlus का पिछले दिनों लॉन्च हुआ मिड बजट फोन Nord 6 अमेजन पर Out of Stock हो गया है। वनप्लस का यह फोन 9000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। वनप्लस का यह फोन पिछले सप्ताह 24 अप्रैल को भारत में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया गया था। पहली सेल के बाद ही यह फोन अब अमेजन पर Sold Out हो गया है। कंपनी फोन की अगली सेल जल्द आयोजित करेगी। आखिर, वनप्लस के इस फोन में क्या खास है, जिसकी वजह से यूजर्स के बीच यह फोन लोकप्रिय हो गया है?

OnePlus Nord 6 में क्या है खास?

वनप्लस का यह मिड बजट फोन 9000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इस फोन के साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। चीनी कंपनी का यह पहला फोन है, जो इतनी बड़ी बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ है। इससे पहले कंपनी ने OnePlus 15R को 7,400mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। बड़ी बैटरी की वजह से यह मिड बजट फोन सिंगल चार्ज में दो दिनों तक यूज किया जा सकता है।

Oneplus nord 6
Image Source : AMAZON INDIAवनप्लस नॉर्ड 6

OnePlus Nord 6 में इसके अलावा IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से यह फोन पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा। साथ ही, फोन में Acqa टच डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी वजह से गीले हाथों से भी फोन इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह फोन 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसका डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इस फोन की पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स की है। इसके अलावा फोन में क्रिस्टल गार्ड ग्लास दिया गया है।

यह फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलता है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। फोन में डुअल 5G सिम कार्ड, WiFi, NFC, Bluetooth जैसी कनेक्टिविटी दी गई है।

OnePlus Nord 6 की कीमत

वनप्लस का यह मिड बजट फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है। वहीं, टॉप वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक