A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सैमसंग के इस साल लॉन्च होने वाले फोल्डेबल फोन में क्या होगा खास? IMEI डेटाबेस में रिवील हुए फीचर्स

सैमसंग के इस साल लॉन्च होने वाले फोल्डेबल फोन में क्या होगा खास? IMEI डेटाबेस में रिवील हुए फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 5 को हाल ही में IMEI डेटाबेस में देखा गया है। सैमसंग के इस साल लॉन्च होने वाले फोल्डेबल फोन में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG INDIA सैमसंग गैलेक्सी फोल्डेबल फोन

Samsung Galaxy S26 सीरीज के अलावा इस साल दक्षिण कोरियाई कंपनी अपना नेक्स्ट जेनरेशन फोल्डेबल फोन लॉन्च करने वाली है। सैमसंग के इस साल लॉन्च होने वाले दोनों फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 हाल ही में IMEI डेटाबेस में देखा गया है। सैमसंग अपने इन दोनों फोल्डेबल फोन के डिजाइन में अपग्रेड कर सकता है। साथ ही, फोल्डेबल क्रीज को भी इंप्रूव करने वाला है।

IMEI डेटाबेस में हुआ लिस्ट

दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अमेरिका के लास वेगस में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2026) में अपने फोल्डेबल फोन की नई क्रीज टेक्नोलॉजी शोकेस किया है। अपकमिंग फोल्डेबल फोन में यही फोल्डेबल डिस्प्ले इस्तेमाल किया जा सकता है। Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को IMEI डेटाबेस में मॉडल नंबर SM-F976U और SM-F776U के साथ लिस्ट किया गया है।

IMEI डेटाबेस में इन दोनों फोन के लिए क्रमशः Q8 और B8 कोडनेम का इस्तेमाल किया गया है। इन दोनों फोल्डेबल फोन को साल की दूसरी छमाही के शुरुआत में पेश किया जा सकता है। सैमसंग अपने फोल्डेबल फोन को अगस्त में होने वाले गैलेक्सी इवेंट में पेश कर सकता है। सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन अपने मुख्य प्रतिद्वंदी एप्पल के पहले फोल्डेबल फोन को टक्कर देने वाला होगा। हालांकि, सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर 2026 में लॉन्च होने वाले अपने फोल्डेबल फोन को लेकर कुछ नहीं कहा है।

कई फीचर्स हो सकते हैं इंप्रूव

सैमसंग के फोल्डेबल फोन की बात करें तो इनमें 5000mAh की बैटरी मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी अपने Galaxy Z Fold 8 के टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड कैमरा को इंप्रूव कर सकता है। यही नहीं, यह पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Z Fold 7 के मुकाबले 10% तक पतला होगा। सैमसंग ने अपने पिछले लॉन्च हुए बुक स्टाइल वाले फोल्डेबल फोन को सबसे पतला फोल्डेबल डिवाइस बताया था। इस साल लॉन्च होने वाला फोल्डेबल फोन और भी ज्यादा पतला होगा। इसके अलावा फोल्डेबल फोन में इस साल Galaxy S Ultra सीरीज की तरह S-Pen का भी सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा फोन की मुड़ने वाली क्रिज बिलकुल महीन हो जाएगी यानी यह दिखाई नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें - 

एलन मस्क ने गूगल की लगा दी 'क्लास', क्यों कहा इंप्रूवमेंट की है जरूरत?

बड़े काम का है DoT का यह पोर्टल, बरामद हुए 25 लाख रुपये के मोबाइल, जानें गुमशुदा फोन की कैसे करें रिपोर्ट