A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung के फोल्डेबल फोन कब होंगे लॉन्च? आ गई डेट, कई फीचर्स भी हुए लीक

Samsung के फोल्डेबल फोन कब होंगे लॉन्च? आ गई डेट, कई फीचर्स भी हुए लीक

Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की लॉन्च डेट ऑनलाइन लीक हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग इस साल तीन फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकता है। इसे साल की दूसरी छमाही में उतारा जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG INDIA सैमसंग गैलेक्सी फोल्डेबल फोन

Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की लॉन्च डेट रिवील हो गई है। सैमसंग का यह अनपैक्ड इवेंट साल की दूसरी छमाही में आयोजित किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस इवेंट में सैमसंग अपने तीन फोल्डेबल डिवाइसेज उतार सकता है। Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 के साथ कंपनी Galaxy Z Fold 8 Wide भी पेश कर सकती है। ये फोल्डेबल फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के अपग्रेड होंगे।

जुलाई में होगा लॉन्च?

कोरिया की एक पब्लिकेशन के मुताबिक, सैमसंग का यह Galaxy Unpacked इवेंट इस साल 22 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। यह इवेंट लंदन में आयोजित किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 के साथ कंपनी एक नया फोल्डेबल डिवाइस Galaxy Z Fold 8 Wide पेश कर सकती है। कंपनी इस साल कोरिया और अमेरिका छोड़कर यूरोप में अपना इवेंट आयोजित कर रही है, जो दर्शाता है कि सैमसंग यूरोपीय मार्केट को टारगेट करने पर फोकस कर रहा है।

Galaxy Z Fold 8 Wide

सैमसंग का यह नया फोल्डेबल फोन मौजूदा फोल्डेबल डिवाइस के मुकाबले चौड़ा होगा। इसका आसपेक्ट रेशियो 4:3 होगा। इसमें 7.6 इंच का फोल्डेबल और 5.4 इंच का कवर स्क्रीन मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कंपनी का अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल फोन होगा। इसका सीधा मुकाबला एप्पल के अपकमिंग फोल्डेबल आईफोन से होगा। इस फोल्डेबल फोन में भी S-Pen का सपोर्ट दिया जाएगा और यह लेटेस्ट Andorid 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है।

Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 की बात करें तो कंपनी फोन के हिंज में अपग्रेड कर सकती है। साथ ही, ये डिवाइसेज पिछले साल आए फोन के मुकाबले बेहतर हार्डवेयर के साथ आएंगे। इनमें Qualcomm का लेटेस्ट प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ तेज वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - करोड़ों Android स्मार्टफोन पर मंडरा रहा खतरा, 23 लाख बार डाउनलोड हुए ऐप में मिला खतरनाक वायरस, फोन रीसेट करने पर भी नहीं होता डिलीट