A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का डिजाइन लीक, लॉन्च से पहले देखें First Look

Samsung Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का डिजाइन लीक, लॉन्च से पहले देखें First Look

Samsung Galaxy Z Fold 8 सीरीज की नई लीक सामने आई है। नई लीक में कंपनी के एक कर्मचारी को अपकमिंग फोल्डेबल फोन इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है। इसमें फोन का डिजाइन देखा जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 8- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 सीरीज

Samsung Galaxy Z Fold 8 सीरीज जल्द ही भारत समेत ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाली है। कंपनी इस सीरीज में पहली बार Ultra मॉडल भी लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा Wide मॉडल की भी तैयारी की जा रही है। सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज के दो मॉडल Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra का डिजाइन सामने आ गया है। इन दोनों फोन का डिजाइन पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 से अलग होगा। लीक हुए डिजाइन में रियर पैनल में होने वाले बदलाव को देखा जा सकता है।

आ गया First Look?

सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन रियल-लाइफ इमेज के जरिए लीक हुआ है, जिसे Reliable टिप्स्टर Ice Universe ने अपने X हैंडल से पोस्ट किया है। टिप्स्टर का दावा है कि इस फोन को सैमसंग का एक कर्मचारी इंटरनल टेस्टिंग के दौरान रेस्टोरेंट में यूज कर रहा था।

पोस्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy Z Fold 8 के ऊपर एक प्रोटेक्टिव केस लगा था, जिसमें फोन के बैक पैनल का डिजाइन छिप रहा था। हालांकि, इसके कैमरा मॉड्यूल की झलक लीक इमेज में देखने को मिली है। फोन के बैक में पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें दो सेंसर लगे होंगे। इसके अलावा बैक पैनल में एक LED फ्लैश लाइट भी होगी।

लॉन्च होंगे 5 मॉडल?

इससे पहले भी Ice Universe ने सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन का रेंडर जारी किया था। रेंडर के मुताबिक, अपकमिंग फोल्डेबल सीरीज में Galaxy Z Fold 8 के साथ-साथ Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में Galaxy Z Fold 8 Wide के भी लॉन्च होने का दावा किया जा रहा है। वहीं, Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Z Flip 8 Lite भी पेश किए जा सकते हैं। कुल मिलाकर सैमसंग इस साल 5 फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी में है।

मिलेगा 200MP कैमरा

पिछले दिनों आए कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide को ही Ultra मॉडल के तौर पर पेश किया जा सकता है। कंपनी फिलहाल अपनी लैपटॉप सीरीज में Ultra मॉडल पेश करती है। Galaxy Z Fold 8 Ultra के बैक में 200MP का कैमरा दिए जाने की संभावना है। यह फोन Galaxy S26 Ultra जैसे दमदार कैमरा फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। यही नहीं, अपकमिंग सैमसंग के फोल्डेबल फोन में भी कंपनी प्राइवेसी डिस्प्ले का इस्तेमाल कर सकती है। इस सीरीज के फोन भी AI फीचर्स से लैस होंगे।

यह भी पढ़ें - शुरू हुई नई सेल, iPhone 17 पर सबसे बड़ा ऑफर, हजारों रुपये बचाने का मौका