1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. शुरू हुई नई सेल, iPhone 17 पर सबसे बड़ा ऑफर, हजारों रुपये बचाने का मौका

शुरू हुई नई सेल, iPhone 17 पर सबसे बड़ा ऑफर, हजारों रुपये बचाने का मौका

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 01, 2026 01:16 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 01:16 pm IST

iPhone 17 को अब तक के सबसे कम प्राइस में घर ला सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई नई सेल में एप्पल का यह फोन हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। इसे 2,915 रुपये की शुरुआती EMI में खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 price cut on Flipkart- India TV Hindi
आईफोन 17 की कीमत में भारी कटौती Image Source : APPLE STORE INDIA

Flipkart पर नई GRWM सेल की शुरुआत हुई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर शुरू हुए इस नए सेल में iPhone 17 को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। एप्पल के लेटेस्ट आईफोन की कीमत में कटौती होने के साथ-साथ बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का लाभ दिया जा रहा है। एप्पल का यह आईफोन 256GB के शुरुआती स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ था। इसमें कंपनी ने प्रोसेसर से लेकर कैमरा को अपग्रेड किया है।

iPhone 17 की कीमत में कटौती

iPhone 17 को भारत में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में यह फोन 75,905 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। एक्सिस बैंक कार्ड पर यूजर्स को 6,995 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। EMI ऑफर की बात करें तो यह आईफोन 2,915 रुपये की शुरुआती EMI में घर लाया जा सकता है। इसके अलावा आईफोन 17 की खरीद पर 48,650 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अगर, आपके पास कोई पुराना फोन है और सही कंडीशन में है, तो आप ज्यादा से ज्यादा एक्सचेंज डिस्काउंट उठा सकते हैं।

iPhone 17 के फीचर्स

एप्पल का यह आईफोन 6.3 इंच के OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें डायनैमिक आईलैंड और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह आईफोन Apple के A19 Bionic चिपसेट पर काम करता है। फोन में 256GB, 512GB और 1TB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

iPhone 17 फीचर्स
डिस्प्ले 6.3 इंच, OLED, 120Hz
प्रोसेसर A19 Bionic
स्टोरेज 1TB
कैमरा 48MP + 48MP, 18MP

iPhone 17 के बैक में डुअल कैमरा दिया गया है। यह फोन 48MP के मेन और 48MP के सेकेंडरी कैमरे के साथ आता है। कंपनी ने फोन में 18MP का सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा दिया है। साथ ही, यह फोन डेडिकेटेड कैप्चर बटन के साथ आता है। यही नहीं, इसमें एक्शन बटन भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें - AI का खर्चा देखकर माथा पीट रही कंपनियां, 1 महीने में आया 4200 करोड़ का बिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक