1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung ने दी चेतावनी, स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी तक हो जाएंगे महंगे, चार गुना तक बढ़ी चिप की कीमत

Samsung ने दी चेतावनी, स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी तक हो जाएंगे महंगे, चार गुना तक बढ़ी चिप की कीमत

Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स ने मेमोरी चिप की शॉर्टेज को लेकर चेतावनी जारी की है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का दावा है कि 2028 तक स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी की कीमत में भारी इजाफा देखने को मिल सकता है।

Samsung Smartphone- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सैमसंग का स्मार्टफोन

Highlights

  • दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने स्मार्टफोन, टीवी आदि की कीमत में इजाफा को लेकर चेतावनी दी है।
  • अगले 1 से डेढ़ साल तक स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट टीवी आदि की बढ़ रही कीमत में कोई राहत नहीं मिलने वाली है।
  • दुनियाभर में एआई चिप की डिमांड की वजह से मेमोरी चिप का सप्लाई चेन पूरी तरह से ठप हो गया है।

Samsung ने दुनियाभर में मेमोरी चिप की शॉर्टेज को लेकर नई चेतावनी दी है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने आगाह किया है कि 2028 तक स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी की कीमतों में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है। पिछले एक साल में मेमोरी चिप की कीमत में चार गुना तक का इजाफा हुआ है। इसका असर एंड यूजर यानी आम यूजर की पॉकेट पर पड़ने वाला है। 

पिछले दिनों एप्पल से लेकर कई चीनी कंपनियों ने अपने डिवाइस की कीमत में इजाफा किया है। iPhone 17 सीरीज की कीमत जापान में बढ़ा दी गई है। वहीं, भारत में भी इसके इजाफे को लेकर अंदेशा लगाया जा रहा है। सैमसंग ने भी अपने इस साल लॉन्च हुए कई मॉडल की कीमत में इजाफा कर चुका है।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी ने चिप प्रॉफिट में 250 गुना की छलांग लगाई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी को दुनिया के कई डेटा सेंटर्स में चिप सप्लाई की डील मिली है। अगले 1 से डेढ़ साल तक यानी 2028 तक चिप की शॉर्टेज इसी तरह बनी रह सकती है। वहीं, कई और रिपोर्ट्स में भी ये दावा किया गया है कि चिप शॉर्टेज की समस्या अभी जल्दी खत्म नहीं होने वाली है।

क्यों है चिप शॉर्टेज?

पिछले कुछ समय से बड़ी टेक कंपनियां अपने AI इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश कर रही हैं। चिप बनाने वाली कंपनियों ने फिलहाल डेटा सेंटर को चिप सप्लाई करने का एग्रीमेंट किया है, जो आगे कुछ साल तक रहने वाला है। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज जैसे कि स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी आदि में इस्तेमाल होने वाले चिप का प्रोडक्शन कम करना पड़ रहा है। बाजार में बढ़ रहे कम्पीटिशन की वजह से चिप शॉर्टेज की समस्या है।

सैमसंग के मेमोरी डिवीजन के सीनियम मैनेजर किम जीजून ने पिछले दिनों कहा है कि DRAM यानी मेमोरी चिप का संकट और ज्यादा गहराने वाला है। 2027 में इसकी डिमांड में और इजाफा देखने को मिलेगा क्योंकि सप्लाई बेहद सीमित है। सप्लाई की कमी की वजह से डिवाइसेज की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है। 32GB DDR5 RAM की कीमत पिछले अगस्त में 91 डॉलर थी, जो अब बढ़कर 394 डॉलर तक पहुंच गई है। मेमोरी चिप की कीमत में लगभग 4 गुना का इजाफा हो चुका है।

2028 तक रहेगी ये स्थिति

स्मार्टफोन हो या लैपटॉप या स्मार्ट टीवी, इन सभी डिवाइसेज में मेमोरी चिप की जरूरत होती है। ऐसे में इनकी कीमत में लगातार इजाफा होने की पूरी संभावना है। 2027 से लेकर 2028 के मध्य तक मेमोरी चिप की सप्लाई में ये दिक्कत रह सकती है।

यह भी पढ़ें - Asus ने भारत में लॉन्च किया 9000mAh बैटरी वाला तगड़ा टैबलेट, मिलेगी OLED स्क्रीन