1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Asus ने भारत में लॉन्च किया 9000mAh बैटरी वाला तगड़ा टैबलेट, मिलेगी OLED स्क्रीन

Asus ने भारत में लॉन्च किया 9000mAh बैटरी वाला तगड़ा टैबलेट, मिलेगी OLED स्क्रीन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 30, 2026 07:07 pm IST,  Updated : Jul 30, 2026 07:07 pm IST

Asus Pad भारत में लॉन्च हो गया है। इस टैबलेट को अगले महीने 6 अगस्त को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 9000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Asus Pad- India TV Hindi
आसुस टैबलेट Image Source : ASUS

Asus ने भारत में अपना Android टैबलेट लॉन्च कर दिया है। आसुस का यह टैबलेट मिड बजट रेंज में पेश किया गया है, जिसमें 9000mAh की दमदार बैटरी, OLED स्क्रीन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। चीनी कंपनी ने अपने इस टैबलेट को पिछले महीने आयोजित Computex 2026 में शोकेस किया था। इस टैबलेट को भारत में 6 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने साल की शुरुआत में ही घोषणा कर दी थी कि वो अब स्मार्टफोन बिजनेस से एग्जिट हो रही है। हालांकि, कंपनी अभी टैबलेट, लैपटॉप जैसे डिवाइसेज बना रही है।

Asus Pad के फीचर्स

आसुस का यह टैबलेट दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 45,990 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 49,990 रुपये में आता है। इस टैबलेट को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर 6 अगस्त से खरीदा जा सकता है। साथ ही, यह रिलायंस डिजिटल और क्रोमा जैसे प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस टैबलेट पर 12 महीने का नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी मिलेगा।

  • 8GB RAM + 128GB - 45,990 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB - 49,990 रुपये

Asus Pad के फीचर्स

आसुस का यह टैबलेट 12.2 इंच के 2.8K रेजलूशन वाले OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसके डिस्प्ले का रेजलूशन 1840 x 2800 पिक्सल है। इस टैबलेट का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक की है। चीनी ब्रांड का यह टैबलेट MediaTek Dimensity 8300 चिपसेट पर काम करता है।

इसमें 8GB रैम के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इस टैबलेट में कंपनी ने 13MP का रियर और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Asus Pad फीचर्स
डिस्प्ले 12.2 इंच, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8300
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 9000mAh, 45W
कैमरा 13MP, 5MP
OS Android 16

कनेक्टिविटीकी बात करें तो आसुस का यह टैबलेट WiFi 6E, Bluetooth 5.3, USB Type C, डॉल्वी एटमस जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें कंपनी ने 9000mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S26 FE की कीमत हुई लीक, जल्द भारत में लॉन्च के लिए तैयार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक