Samsung Galaxy S26 सीरीज में एक और फोन लॉन्च होने वाला है। यह इस सीरीज का सबसे अफोर्डेबल मॉडल होगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी साल की शुरुआत में लॉन्च हुए फ्लैगशिप S सीरीज के सबसे अफोर्डेबल मॉडल या फैन एडिशन (FE) को साल की दूसरी छमाही में पेश करता है। सैमसंग के इस फोन की कीमत लीक हुई है। साथ ही, सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर इसके फीचर्स भी रिवील हुए हैं।
सर्टिफिकेशन वेबसाइट के मुताबिक, सैमसंग के इस अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में कंपनी इन-हाउस Exynos 2500 चिपसेट इस्तेमाल करने वाली है। फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस फोन को हाल ही में BIS पर भी देखा जा चुका है, जो दर्शाता है कि फोन भारत में जल्द लॉन्च के लिए तैयार है।
कीमत भी हुई लीक
Samsung Galaxy S26 FE की यूरोपीयन कीमत ऑनलाइन लीक हुई है। एक फ्रेंच पब्लिकेशन के मुताबिक, समसंग का यह फोन 1 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, पहले आई लीक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह फोन 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 8GB RAM + 512GB में पेश किया जा सकता है।
फ्रांस में इस फोन को EUR 749 यानी लगभग 82,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः EUR 809 (लगभग 88,500 रुपये) और EUR 929 (लगभग 1.01 लाख रुपये) हो सकती है।
Samsung Galaxy S25 FE को पिछले साल भारत में 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह फोन भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 8GB RAM + 512GB में आता है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 65,999 रुपये और 77,999 रुपये है।
BIS पर हुआ लिस्ट
भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर Samsung Galaxy S26 FE को मॉडल नंबर SM-S741B/DS के नाम से देखा गया है। इस फोन में Android 17 और 8GB रैम मिल सकता है। इसके अलावा फोन में Qi2 सर्टिफाइड वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलेगा। BIS से पहले WPC और GSMA पर भी इसे देखा जा चुका है।
यह भी पढ़ें - 10000mAh बैटरी वाले Redmi के फोन का रेंडर हुआ लीक, मिलेगा Google Pixel 10 जैसा डिजाइन