1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 5599 रुपये में मिल रहा Smart TV, फ्लिपकार्ट सेल में सस्ते हुए बड़ी स्क्रीन वाले टीवी

5599 रुपये में मिल रहा Smart TV, फ्लिपकार्ट सेल में सस्ते हुए बड़ी स्क्रीन वाले टीवी

Smart TV की कीमत में भारी कटौती की गई है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में Thomson के स्मार्ट टीवी को महज 5,599 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्ट टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं।

Smart TV Offer- India TV Hindi
Image Source : THOMSON स्मार्ट टीवी पर ऑफर

स्मार्ट टीवी खरीदने का बढ़िया मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग सेविंग डेज सेल में 5599 रुपये की शुरुआती कीमत में Smart LED TV घर ला सकते हैं। फ्रेंच ब्रांड Thomson के स्मार्ट टीवी को आप काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। आप 24 इंच से लेकर 75 इंच की स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी को इस सेल में काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए लेटेस्ट MiniLED स्मार्ट टीवी को भी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

स्मार्ट टीवी पर ऑफर

Thomson के 24 इंच वाले TM2490 मॉडल को आप 5,599 रुपये में खरीद सकते है। वहीं, 24 इंच वाले Alpha सीरीज वाले स्मार्ट टीवी को 6,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 32 इंच वाले Alpha स्मार्ट टीवी को आप 8,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 32 इंच के स्मार्ट टीवी को आप 7,299 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। इन स्मार्ट टीवी की कीमत में 400 रुपये से 1,000 रुपये तक की कटौती की गई है।

बड़ी स्क्रीन वाले टीवी पर ऑफर

Thomson के 40 इंच वाले Alpha स्मार्ट टीवी को आप 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, 43 इंच वाले स्मार्ट टीवी को आप 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। ये स्मार्ट टीवी UHD यानी अल्ट्रा एचडी क्वालिटी वाली स्क्रीन के साथ आते हैं। इनमें Android ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जिसकी वजह से आप अपने पसंदीदा OTT को एक्सेस कर सकते हैं।

कंपनी के MiniQD स्मार्ट टीवी को 94,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 75 इंच की स्क्रीन वाले इस स्मार्ट टीवी में Mini QD डिस्प्ले मिलता है, जो 4K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस स्मार्ट टीवी में 108W का स्पीकर सिस्टम दिया गया है। यह टीवी गूगल TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है।

वहीं, Thomson के 55 इंच वाले 4K स्मर्ट टीवी को 26,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्ट टीवी HDR10+, डॉल्वी एटमस, डॉल्वी डिजिटल प्लस, TruSurround, 40W डॉल्वी ऑडियो स्टीरियो बॉक्स जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें - iPhone 17 की कीमत धड़ाम, अब तक के सबसे कम प्राइस में लाएं घर, फ्लिपकार्ट सेल में तगड़ा ऑफर