Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 17 की कीमत धड़ाम, अब तक के सबसे कम प्राइस में लाएं घर, फ्लिपकार्ट सेल में तगड़ा ऑफर

iPhone 17 की कीमत धड़ाम, अब तक के सबसे कम प्राइस में लाएं घर, फ्लिपकार्ट सेल में तगड़ा ऑफर

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Mar 07, 2026 04:26 pm IST, Updated : Mar 07, 2026 04:26 pm IST

iPhone 17 में एक बार फिर से बड़ा प्राइस कट किया गया है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 price cut, Flipkart- India TV Hindi
Image Source : APPLE आईफोन 17 पर ऑफर

Flipkart पर शुरू हुए Big Saving Days Sale में एप्पल का लेटेस्ट iPhone 17 अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। एप्पल ने अपने इस आईफोन को पिछले साल सितंबर में भारत समेत ग्लोबली लॉन्च किया था। यह आईफोन A19 Bionic चिप, एप्पल इंटेलिजेंस और सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है। फ्लिपकार्ट पर आयोजित नई सेल में इसकी कीमत में हजारों रुपये की कटौती की गई है।

iPhone 17 में प्राइस कट

एप्पल ने इस आईफोन को 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज में पेश किया है। फ्लिपकार्ट पर इस आईफोन को 8,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस आईफोन को 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में यह 74,900 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।

 
फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में यह आईफोन 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट का भी लाभ लिया जा सकता है। इस आईफोन की खरीद पर 3,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इस तरह से कुल 8,000 रुपये बचाए जा सकते हैं। SBI कार्ड से खरीदने पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

iPhone 17 के फीचर्स

iPhone 17 में 6.1 इंच का ProMotion सुपर XDR डिस्प्ले मिलता है। एप्पल के इस आईफोन में OLED डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह आईफोन A19 Bionic चिपसेट के साथ आता है, जिसमें एप्पल इंटेलिजेंस AI फीचर मिलता है। फोन में डुअल 5G सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल हैंड WiFi, ब्लूटूथ, NFC, USB Type C जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

एप्पल के इस लेटेस्ट आईफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 48MP का मेन और 48MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस आईफोन में 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिलेगा। इस आईफोन में 40W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह आईफोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - 10 मार्च को लॉन्च होगा Poco का सस्ता 5G फोन, मिलेगी 6000mAh की बैटरी

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement