1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 10 मार्च को लॉन्च होगा Poco का सस्ता 5G फोन, मिलेगी 6000mAh की बैटरी

10 मार्च को लॉन्च होगा Poco का सस्ता 5G फोन, मिलेगी 6000mAh की बैटरी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 07, 2026 03:41 pm IST,  Updated : Mar 07, 2026 03:41 pm IST

Poco C85x 5G भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। चीनी कंपनी का यह सस्ता 5G फोन दमदार 6000mAh बैटरी के साथ आएगा। फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट किया गया है।

Poco C85x 5G- India TV Hindi
पोको C85x (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : INDIA TV

Poco भारत में एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। पोको का यह फोन C सीरीज में पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है, जहां इसके कुछ फीचर्स भी रिवील हुए हैं। यह फोन Poco C85 5G का टोन्ड डाउन मॉडल होगा, जिसे Poco C85x के नाम से पेश किया जाएगा। फोन में 6,000mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे।

10 मार्च को होगा लॉन्च

फ्लिपकार्ट पर बनाए गए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट के मुताबिक, पोको का यह फोन भारत में 10 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। फोन के बैक में डुअल डोन वाला पैनल दिया गया है, जिसमें पोको की ब्रांडिंग मिलती है। Poco C85x को भारत में गोल्ड कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा इसका एक ब्लू कलर वाला मॉडल भी पेश किया जाएगा।

ई-कॉमर्स वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, पोको का यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। फोन में पिल शेप वाला डुअल कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ LED फ्लैश मिलेगा। फोन का कैमरा मॉड्यूल काफी हद तक पिछले साल लॉन्च हुई OnePlus Nord 5 सीरीज की तरह है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि फोन में 6000mAh की तगड़ी बैटरी दी जाएगी। साथ ही, इसमें फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिल सकता है। इसे भारत में 10,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। Poco C85 को भारत में 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

Poco C85 के फीचर्स

हाल में लॉन्च हुए पोको के इस फोन में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले HD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। साथ ही, डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। पोको का यह सस्ता फोन मीडियाटेक डायमेन्सिटी 6300 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 4GB रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

Poco का यह सस्ता स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में 50MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा मिलता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - Amazon Sale में स्मार्टफोन की कीमतें हुई कम, 40% तक सस्ते हुए ये तगड़े फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक