Sony ने भारत में अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन वाली Bravia Television सीरीज लॉन्च की है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 46 लाख रुपये है। कंपनी ने अपनी Bravia 9II सीरीज को इस नए मॉडल के साथ रिफ्रेश किया है। कंपनी इस सीरीज के 75 इंच और 85 इंच वाले मॉडल भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध करा दिए हैं। वहीं, Bravia 7II सीरीज के प्रीमियम स्मार्ट टीवी भी भारत में सेल के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं।
कंपनी ने मई में ही Bravia 3II सीरीज के स्मार्ट टीवी भारतीय बाजार में लॉन्च किए थे, जिसकी कीमत 99,990 रुपये से शुरू होती है। अब कंपनी ने अपने सबसे प्रीमियम Bravia 7II और Bravia 9II सीरीज के 7 नए मॉडल भारतीय बाजार में पेश किए हैं।
कितनी है कीमत?
Bravia 9II सीरीज को कंपनी ने तीन स्क्रीन साइज 75 इंच, 85 इंच और 115 इंच में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 8,39,900 रुपये है। वहीं, अन्य दोनों मॉडल की कीमत क्रमशः 9,89,900 रुपये और 45,99,900 रुपये है। कंपनी इनकी खरीद पर ऑफर दे रही है। इसके 75 इंच वाले मॉडल को 5,39,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, अन्य दोनों मॉडल क्रमशः 6,69,900 रुपये और 28,99,990 रुपये है। 115 इंच वाला मॉडल फिलहाल सेल के लिए उपलब्ध नहीं है। इसे जल्द ही भारतीय बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।
| Bravia 9II |
कीमत |
ऑफर प्राइस |
| 75 इंच |
8,39,900 रुपये |
5,39,990 रुपये |
| 85 इंच |
9,89,900 रुपये |
6,69,900 रुपये |
| 115 इंच |
45,99,900 रुपये |
28,99,990 रुपये |
Bravia 7II सीरीज में कंपनी ने चार स्क्रीन साइज में टीवी उतारे हैं। ये 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच में आते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 3,59,900 रुपये है। वहीं, अन्य तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 4,39,900 रुपये, 6,19,900 रुपये और 7,19,900 रुपये है। हालांकि, कंपनी को भारत में 2,21,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध करा रही है। इसके अन्य तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 2,74,990 रुपये, 4,19,990 रुपये और 5,29,990 रुपये है। ये सभी मॉडल भारत में सेल के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। इस स्मार्ट टीवी सीरीज को कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।
| Bravia 7II |
कीमत |
ऑफर प्राइस |
| 55 इंच |
3,59,900 रुपये |
2,21,990 रुपये |
| 65 इंच |
4,39,900 रुपये |
2,74,990 रुपये |
| 75 इंच |
6,19,900 रुपये |
4,19,990 रुपये |
| 85 इंच |
7,19,900 रुपये |
5,29,990 रुपये |
Bravia 9II में क्या है खास?
Sony ने दावा किया है कि इस नए ब्राविया टीवी में लोगों को घर में सिनेमा जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा। इसमें True RGB टेक्नोलॉजी और Bravia XR प्रोसेसर दिया गया है। इस टीवी पर देखे जाने वाले कंटेंट में कलर एक्युरेसी, रियल कान्ट्रास्ट मिलेगा। इस स्मार्ट टीवी की स्क्रीन में RGB LED लाइट्स लगे हैं। कंपनी ने बताया कि यह Bravia टीवी के इतिहास का अब तक लॉन्च हुआ सबसे बड़ी स्क्रीन वाला टेलीविजन है।
इस प्रीमियम स्मार्ट टीवी में लूमिनांस बूस्टर प्रो, स्मूद कलर ग्रेडिएशन, इमर्सिव ब्लैक स्क्रीन प्रो, ग्लेयर फ्री स्क्रीन, 8 फुल रेंज स्पीकर और दो ट्विटर्स समेत AI फीचर्स दिए गए हैं। यह टेलीविजन गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें जेमिनी AI मॉडल दिया गया है, जिसके जरिए टीवी को कमांड दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy F70 Pro 5G, मिलेगी 6000mAh की बैटरी