1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy F70 Pro 5G, मिलेगी 6000mAh की बैटरी

Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy F70 Pro 5G, मिलेगी 6000mAh की बैटरी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 03, 2026 01:33 pm IST,  Updated : Aug 03, 2026 01:33 pm IST

Samsung ने अपना एक और दमदार मिड बजट स्मार्टफोन Galaxy F70 Pro 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग का यह फोन 6000mAh की बैटरी और Qualcomm के चिपसेट के साथ आता है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एफ 70 प्रो 5जी Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy F70 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। पिछले सप्ताह कंपनी ने फोन की कीमत और कुछ फीचर्स रिवील किए थे। इस फोन को एक्सक्लूसिविली ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। सैमसंग का यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी, AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स से लैस है। कंपनी ने फोन की लॉन्च प्राइस और मिलने वाले ऑफर्स की भी घोषणा कर दी है।

कितनी है कीमत?

सैमसंग का यह फोन भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आएगा। इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 29,999 रुपये और 34,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन- Alpha Black और Aura Green में आता है।

  •     6GB RAM + 128GB - 25,999 रुपये
  •     8GB RAM + 128GB - 29,999 रुपये
  •     8GB RAM + 256GB - 34,999 रुपये

इस स्मार्टफोन की पहली सेल 8 अगस्त को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी। इसे 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। वहीं, अन्य वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 27,999 रुपये और 32,999 रुपये होगी।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G के फीचर्स

इस फोन में कंपनी ने 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस मिड बजट फोन के प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला विक्टस प्लस दिया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। यही नहीं, सैमसंग का यह फोन बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

इसके अलावा सर्किल-टू-सर्च और गूगल जेमिनी जैसे एआई फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी फोन की खरीद पर 6 साल तक सिक्योरिटी और ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड ऑफर कर रही है। यह Android 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 के साथ आता है।

Samsung Galaxy F70 Pro फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच Super AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 6000mAh, 45W
कैमरा 50MP + 5MP + 2MP, 12MP
OS Android 16, OneUI 8.5

सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यह फोन 12MP के HDR सेल्फी कैमरा के साथ आता है। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 5MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। फोन के रियर कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 8GB LPDDR5X रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें - Jio ने लॉन्च किए नए 3-in-1 रिचार्ज पैक, एक ही प्लान में मिलेगा इंटरनेट, TV और OTT

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक