1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy F70 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स कंपनी ने किया कंफर्म

Samsung Galaxy F70 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स कंपनी ने किया कंफर्म

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 31, 2026 04:34 pm IST,  Updated : Jul 31, 2026 04:34 pm IST

Samsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने इस फोन को आधिकारिक तौर पर लिस्ट कर दिया है। फोन के कई फीचर्स और कीमत भी कंफर्म कर दी है।

Samsung Galaxy F70 Pro- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो Image Source : SAMSUNG INDIA

Samsung ने अपने अपकमिंग मिड बजट फोन Galaxy F70 Pro 5G की कीमत समेत फीचर्स कंफर्म कर दिए हैं। सैमसंग का यह स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर फोन की कीमत रिवील कर दी है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इसकी लॉन्च प्राइस घोषित नहीं की है। साथ ही, फोन के फीचर्स भी कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमत

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग का यह फोन भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आएगा। इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 29,999 रुपये और 34,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन- Alpha Black और Aura Green में आता है।

  • 6GB RAM + 128GB - 25,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB - 29,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB - 34,999 रुपये

Samsung Galaxy F70 Pro
Image Source : FLIPKARTसैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो

Samsung Galaxy F70 Pro 5G के फीचर्स

सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यह फोन HDR सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 5MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। फोन के रियर कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

यह फोन Snapdragon के चिपसेट और LPDDR5X रैम के साथ आएगा। इसमें कंपनी ने FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। यही नहीं, सैमसंग का यह फोन बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

Samsung Galaxy F70 Pro फीचर्स
डिस्प्ले Super AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Octacore
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 6000mAh, 45W
कैमरा 50MP + 5MP + 2MP, HDR
OS Android 16, OneUI 8.5

इस मिड बजट फोन के प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला विक्टस प्लस दिया है। इसके अलावा सर्किल-टू-सर्च और गूगल जेमिनी जैसे एआई फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी फोन की खरीद पर 6 साल तक सिक्योरिटी और ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड ऑफर कर रही है। यह Android 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 के साथ आएगा।

कई सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट

सैमसंग का यह मिड बजट फोन कुछ दिन पहले ही भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर लिस्ट हुआ था। यही नहीं, यह Bluetooth SIG और गीकबेंच पर भी लिस्ट किया जा चुका है। इस फोन को गीकबेंच पर सिंगल कोर में 998 और मल्टीकोर में 3090 स्कोर मिला है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट के साथ आएगा।

यह भी पढ़ें - क्या आपने इस्तेमाल की है Aadhaar की नई वेबसाइट? एक जगह मिलेगी सभी सर्विस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक