A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone और MacBook रिपेयर करेगी ये देसी कंपनी, Apple का बड़ा फैसला

iPhone और MacBook रिपेयर करेगी ये देसी कंपनी, Apple का बड़ा फैसला

भारत में एप्पल के आईफोन और मैकबुक को रिपेयर और सर्विस करने का कॉन्ट्रैक्ट देसी कंपनी Tata ग्रुप को मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द टाटा ग्रुप को इसके लिए हरी झंडी मिल सकती है।

iPhone 16- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आईफोन 16

iPhone और MacBook को रिपेयर करने का कॉन्ट्रैक्ट एप्पल ने Tata ग्रुप को मिल सकता है। टाटा ग्रुप भारत में एप्पल के आईफोन और लैपटॉप की सर्विस और रिपेयर को मैनेज करेगी। भारत में एप्पल के डिवाइसेज की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। टाटा ग्रुप को सर्विस और रिपेयर का कॉन्ट्रैक्ट मिलना अमेरिकी कंपनी के सप्लाई चेन का अहम हिस्सा है। रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा ग्रुप एप्पल के आईफोन मैन्युफैक्चर करने के साथ-साथ सर्विस और रिपेयर करने का भी काम करेगी।

भारत बना चीन का विकल्प

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर को देखते हुए अपने प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग बाहर बढ़ा रहा है। पिछले कुछ साल से भारत एप्पल के लिए चीन के विकल्प के तौर पर सामने आया है। भारत में एप्पल के प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप बड़े सप्लायर के तौर पर उभरी है। कंपनी ने दक्षिण भारत में एप्पल के तीन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स लगाए हैं, जहां से बने आईफोन और आईपैड भारत के साथ-साथ बाहर भी एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं। यही नहीं, आईफोन के कुछ की कंपोनेंट्स भी भारत में ही बनाए जा रहे हैं।

Tata ग्रुप को हरी झंडी का इंतजार

टाटा ग्रुप ताईवानी कंपनी Wistron के भारतीय यूनिट, ICT सर्विस मैनेजमेंट से हरी झंडी मिलने के बाद कर्नाटक के आईफोन असेंबली कैंपस में बिक्री के साथ-साथ रिपेयर करने का भी काम करेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि एप्पल के प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ने से इसका रिपेयर मार्केट भी तेजी से भारत में बूम करने वाला है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत स्मार्टफोन का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च के मुताबिक, पिछले साल भारत में 11 मिलियन यानी 1.1 करोड़ आईफोन बिके हैं। इसकी वजह से एप्पल का भारत में मार्केट शेयर बढ़कर 7% हो गया है। 2020 में कंपनी का मार्केट शेयर महज 1% था। iPhones के अलावा एप्पल के अन्य प्रोडक्ट्स की डिमांड भी भारत में बढ़ रही है। खास तौर पर MacBook और AirPods की सेल भी भारत में बढ़ी है। 

यह भी पढ़ें -

Amazon ने दिया बड़ा झटका, ऑनलाइन सामान मंगाने पर अब देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज