1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon ने दिया बड़ा झटका, ऑनलाइन सामान मंगाने पर अब देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

Amazon ने दिया बड़ा झटका, ऑनलाइन सामान मंगाने पर अब देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 06, 2025 11:11 am IST,  Updated : Jun 06, 2025 12:01 pm IST

Amazon से अब ऑनलाइन सामान मंगाना महंगा पड़ने वाला है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अब हर ऑनलाइन ऑर्डर पर मार्केटप्लेस चार्ज वसूलेगा। हालांकि, कुछ ऑर्डर पर यह चार्ज नहीं लिया जाएगा।

Amazon Marketplace Charge- India TV Hindi
अमेजन मार्केटप्लेस चार्ज Image Source : FILE

Amazon Marketplace fee: ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन अब आपसे हर ऑर्डर पर चार्ज वसूलने वाला है। कंपनी ने ऑनलाइन सामान मंगाने पर मार्केटप्लेस फीस लगाने का फैसला किया है। यह चार्ज कंपनी के प्लेटफॉर्म से किए जाने वाले हर ऑर्डर पर लागू होगा। हालांकि, यह मार्केटप्लेस चार्ज नया नहीं है। इंस्टैंट सामान और फूड डिलीवरी करने वाले प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट, स्विगी आदि पहले से ही हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म चार्ज लेते हैं।

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन अब यूजर द्वारा किए जाने वाले हर ऑर्डर पर 5 रुपये का मार्केटप्लेस चार्ज लेगा। कंपनी का कहना है कि यह चार्ज उसके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को चलाने में मदद करेगा। यूजर्स को यह चार्ज किसी भी प्रोडक्ट की कीमत के बाद अलग से देना होगा। यूजर्स को मिले रिसिप्ट में यह चार्ज अलग से दिखेगा। हालांकि, कंपनी कुछ चीजों पर यह चार्ज नहीं लगाएगा। हालांकि, यह अमाउंट बहुत छोटी है, लेकिन ई-कॉर्मस प्लेटफॉर्म पर लगातार सामान मंगाने वालों की जेबें आने वाने दिनों में ढ़ीली हो सकती है।

इनपर नहीं लगेगा मार्केटप्लेस चार्ज

  • अमेजन पे के जरिए बिल पेमेंट, रिचार्ज आदि डिजिटल सर्विसेज पर यह चार्ज यूजर्स से नहीं वसूला जाएगा।
  • साथ ही, जिन ऑर्डर पर पहले से ही प्रोसेसिंग फीस या एक्सचेंज फीस लगी होगी, उनपर यह मार्केटप्लेस चार्ज नहीं लगेगा।
  • इसके अलावा गिफ्ट कार्ड के लिए किए गए पेमेंट्स पर यह एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगाया जाएगा।
  • अमेजन साथ ही कैश-ऑन-डिलीवरी के जरिए सामान मंगाने पर भी यह चार्ज नहीं लेगा।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन स्टैंडर्ड यूजर्स के साथ-साथ प्राइम मेंबर्स से भी 5 रुपये का यह अतिरिक्त चार्ज लेगा। साथ ही, किसी ऑर्डर को कैंसल करने या फिर वापस करने पर यूजर्स को यह अतिरिक्त मार्केटप्लेस चार्ज नहीं लौटाएगा। हालांकि, प्रोडक्ट शिप होने से पहले ऑर्डर कैंसिल करने पर लगने वाला यह मार्केटप्लेस चार्ज रिफंड कराया जाएगा।

अमेजन से अब अगर आप कोई सामान ऑनलाइन मंगाते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि अगर ऑर्डर कैंसिल करना है तो प्रोडक्ट शिप होने से पहले कर दें। एक बार प्रोडक्ट शिप हो गया तो यूजर से मार्केटप्लेस चार्ज वसूला जाएगा। इसके अलावा वो कोई भी प्रोडक्ट कैश-ऑन डिलीवरी के जरिए मंगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

Motorola G85 5G की कीमत धड़ाम, काफी सस्ते में मिल रहा 12GB रैम वाला फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक