1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. चीनी कंपनी ने लॉन्च किया 8100mAh बैटरी वाला वाटरप्रूफ फोन, मिलेगा 108MP कैमरा

चीनी कंपनी ने लॉन्च किया 8100mAh बैटरी वाला वाटरप्रूफ फोन, मिलेगा 108MP कैमरा

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 21, 2026 02:26 pm IST,  Updated : Sep 21, 2026 02:26 pm IST

Honor ने एक और दमदार फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन Honor 600 Elite 5G के नाम से पेश किया गया है। फोन में 8100mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है।

honor 600 lite- India TV Hindi
ऑनर 600 लाइट Image Source : HONOR

Honor ने एक और वाटरप्रूप फोन घरेलू मार्केट में लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन 8100mAh की तगड़ी बैटरी के साथ आता है। कुछ दिन पहले कंपनी ने Honor Play 11 लॉन्च किया था, जिसमें 8300mAh की बैटरी मिलती है। ऑनर का यह फोन Honor 600 Elite के नाम से पेश किया गया है। कंपनी पहले ही इस सीरीज में Honor 600, Honor 600 Pro लॉन्च कर चुकी है।

Honor 600 Elite 5G की कीमत

कंपनी ने अपने इस फोन की कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं किया है। यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 256GB में आता है। इसे Desert Gold, Velvet Black और Meteor Silver कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी फोन को जल्द ही सेल के लिए उपलब्ध कराएगी।

Honor 600 Elite 5G के फीचर्स

ऑनर का यह फोन 6.87 इंच का LCD डिस्प्ले यूज किया है। इस फोन में TFT पैनल का यूज किया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1020 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट पर काम करता है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है। फोन की रैम को वर्चुअली 16GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। ऑनर का यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर काम करता है।

Honor 600 Elite 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.87 इंच, 120Hz, FHD+
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 8100mAh, 45W
कैमरा 108MP, 5MP
OS Android 16, MagicOS 10.0

इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 108MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में एक और सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में AI बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Honor 600 Elite 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, डुअल बैंड WiFi, Bluetooth 5.1, USB Type C, 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन 8100mAh की दमदार बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग फीचर्स से लैस है। इस फोन में IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा। साथ ही, धूल-मिट्टी में भी इस फोन को यूज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - ChatGPT को भी हैक किया जा सकता है, 3 भारतीय लड़कों ने लगाई सेंध, गिनाई कमियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक