A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. TRAI की नई रिपोर्ट में Airtel-Jio का जलवा, जोड़े लाखों नए यूजर्स, Vi और BSNL ने भी बचाई अपनी साख

TRAI की नई रिपोर्ट में Airtel-Jio का जलवा, जोड़े लाखों नए यूजर्स, Vi और BSNL ने भी बचाई अपनी साख

TRAI की नई रिपोर्ट में Airtel और Jio ने फिर से अपना जलवा कायम किया है। वहीं, Vodafone Idea और BSNL ने भी अपने यूजर्स की संख्यां बढ़ाई है।

TRAI, Jio, Airtel, Vodafone Idea, BSNL- India TV Hindi
Image Source : TRAI TRAI की नई रिपोर्ट

भारत में टेलीकॉम यूजर्स की संख्यां लगातार बढ़ रही है। दूरसंचार नियामक TRAI की नई रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल के महीने में एयरटेल, जियो, BSNL और Vi, सभी टेलीकॉम कंपनियों ने भारी मात्रा में नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। अप्रैल के महीने में एयरटेल और जियो ने एक बार फिर से अपना दबदबा बनाया है। वहीं, वोडाफोन-आइडिया और BSNL भी अपनी साख बचाने में कामयाब रहे हैं।

TRAI ने अप्रैल 2026 का टेलीकॉम डेटा जारी किया है, जिसमें एक बार फिर से वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्यां में भारी इजाफा देखने को मिलेगा। चारों टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने मार्च के मुकाबले अप्रैल में ज्यादा वायरलेस सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। मार्च में भारत में वायरलेस यानी मोबाइल और फिक्स्ड वायरलेस (FWA) यूजर्स की संख्यां 1,282.33 मिलियन यानी 1.28 अरब थी, जो अप्रैल में बढ़कर 1,288.96 मिलियन यानी करीब 1.29 अरब हो गई है। मार्च के मुकाबले अप्रैल में यूजर्स की संख्यां में 0.52% का इजाफा हुआ है।

किसने जोड़े कितने यूजर्स?

अप्रैल के महीने में सभी चारों टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने भारी संख्यां में नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। एयरटेल ने सबसे ज्यादा 31,39,228 (31.39 लाख) नए यूजर्स जोड़े हैं। वहीं, Jio ने इस दौरान 29,42,643 (29.42 लाख) नए यूजर्स जोड़े हैं। दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों ने एक बार फिर से भारी संख्यां में नए यूजर्स बनाए हैं।

वहीं, Vi और BSNL भी अप्रैल के महीने में अपनी साख बचाने में कामयाब रहे हैं। वोडाफोन-आइडिया ने अप्रैल में 53,257 नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। वहीं, BSNL के यूजर्स की संख्यां में भी 76,175 का इजाफा हुआ है। एयरटेल और जियो के मुकाबले इन दोनों कंपनियों के यूजर्स की संख्यां में काफी कम का इजाफा हुआ है, लेकिन किसी भी टेलीकॉम कंपनी के यूजर्स कम नहीं हुए हैं।

Jio का जलवा बरकरार

रिलायंस जियो लगातार देश का सबसे लीडिंग टेलीकॉम ऑपरेटर बना हुआ है। कंपनी के पास कुल 499.28 मिलियन यानी 49.28 करोड़ वायरलेस यूजर्स हैं। वहीं, एयरटेल के पास 480.88 मिलियन यानी लगभग 48.88 करोड़ वायरलेस यूजर्स हैं। वोडाफोन-आइडिया के पास 198.54 यानी 19.85 करोड़ यूजर्स हैं, जबकि BSNL के यूजर्स की संख्यां 93.02 मिलियन यानी 9.3 करोड़ है।

यह भी पढ़ें - Jio का धामकेदार ऑफर, 1500 रुपये वाला प्लान महज 200 रुपये में, मिल रहे तगड़े बेनिफिट्स