1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का धामकेदार ऑफर, 1500 रुपये वाला प्लान महज 200 रुपये में, मिल रहे तगड़े बेनिफिट्स

Jio का धामकेदार ऑफर, 1500 रुपये वाला प्लान महज 200 रुपये में, मिल रहे तगड़े बेनिफिट्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 27, 2026 12:38 pm IST,  Updated : May 27, 2026 12:38 pm IST

Jio ने एक और नया धमाकेदार ऑफर पेश किया है। यूजर्स को 200 रुपये में 1500 रुपये से ज्यादा वाले OTT ऐप्स का एक्सेस दे रहा है।

Jio New Offer- India TV Hindi
जियो का नया ऑफर Image Source : UNSPLASH

Jio ने एक बार फिर से यूजर्स की मौज करा दी है। सब्सक्राइबर्स के मामले में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने 200 रुपये वाला नया प्लान उतारा है। इस प्लान में यूजर्स को 1500 रुपये से ज्यादा के OTT ऐप्स फ्री में मिलेंगे। कंपनी यूजर्स को JioHotstar, Sony LIV, Zee5, SunNXT, YouTube Premium समेत कई ऐप्स का प्रीमियम एक्सेस देती है। यही नहीं, यूजर्स को इस प्लान में 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का भी एक्सेस मिलता है।

200 रुपये वाला OTT प्लान

जियो का यह प्लान 200 रुपये महीने में आता है। इसमें यूजर्स को 15 प्रीमियम OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है, जिनमें YouTube Premium, JioHotstar, Amazon Prime Video, Sony LIV, Zee5, FacCode, Sun NXT, Hoichoi, TimesPlay, Tarang Plus, Kancha Lanka, Planet Marathi, Discovery+, Chaupal और Lionsgate Play का एक्सेस मिलता है।

इन OTT ऐप्स के साथ-साथ यूजर्स को 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 30GB डेटा का लाभ मिलता है। जियो यूजर्स इस प्लान को ऐड ऑन प्लान की तरह ले सकते हैं यानी पहले से चल रहे रेगुलर प्लान के साथ इस OTT प्लान को लिया जा सकता है।

Jio New Offer
Image Source : JIOजियो का नया ऑफर

कैसे करें एक्टिवेट?

इस प्लान को रिचार्ज कराने के लिए यूजर्स को MyJio ऐप्स में जाना होगा या फिर वो Jio.com की वेबसाइट पर जाकर भी इस प्लान को अपने नंबर के साथ एक्टिवेट करा सकते हैं। प्लान एक्टिवेट करने के बाद यूजर्स को इन सभी ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। यूजर्स अपने मोबाइल फोन या टैबलेट में इन सभी OTT ऐप्स का एक्सेस ले सकेंगे।

हाल में आई TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो ने अप्रैल के महीने में एक बार फिर से अपना दबदबा कायम किया है। टेलीकॉम कंपनी ने एक बार फिर से अपने नेटवर्क में लाखों नए यूजर्स जोड़े हैं। TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अप्रैल में कुल 29,42,643 (29.42 लाख) नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। जियो अभी भी देश का अग्रणी टेलीकॉम ऑपरेटर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें - घर में लगा WiFi है खतरनाक, हर समय करेगा आपकी जासूसी, रिसर्चर्स की बड़ी चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक