UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश का बजट आज 11 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश हो चुका है और इस बजट में राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि यूपी के लिए कुल 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये का बजट रखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक यूपी का ये बजट नौ साल में तीन गुना से ज्यादा का बजट हो गया है। नई योजनाओं के लिए 45 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि आवंटित की जा रही है जो काफी सराहनीय है और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाती है।
अगर आप उत्तर प्रदेश के 2026-27 बजट स्पीच को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इंडिया टीवी आपके लिए ये काम बेहद आसान कर रहा है और आप आसानी से यहीं पर उत्तर प्रदेश के 2026-27 बजट भाषण को डाउनलोड कर सकते हैं। बस इस लिंक पर क्लिक करें-
अगर आप ऑनलाइन तरीके से उत्तर प्रदेश बजट भाषण की पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं तो यहां इसका तरीका भी बताया जा रहा है।
सबसे पहले आप budget.up.nic.in/ लिंक पर जाएं
यहां जो पेज खुलेगा उस पर Notice Board बैनर के नीचे 2026-27 Budget Speech डाउनलोड करें/Download लिंक पर क्लिक करें जो पॉप-अप हो रहा है।
आपके सामने एक नया पेज खुलेगा
इसमें सबसे ऊपर !Budget Speech 2026-2027 का लिंक मिलेगा
उस लिंक पर क्लिक करें और आप बजट स्पीच को हिंदी में डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी के बजट भाषण में क्या मुख्य रहा
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के बजट भाषण की मुख्य बातों में बताया गया कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किया गया 9,12,696.3 करोड़ रुपये का बजट पिछले बजट की तुलना में करीब 12.2 प्रतिशत ज्यादा है। उन्होंने बताया कि इस बजट में पूंजीगत परिव्यय 19.5 प्रतिशत है। 16वें केंद्रीय वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में वित्त वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटे की सीमा 3 प्रतिशत रखी गई है, ये वित्त वर्ष 2030-31 तक लागू रहेगी। यूपी सरकार ने अपने बजट में सड़क और ब्रिज के लिए 34,468 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
ये भी पढ़ें
UP Budget 2026: बजट में उत्तर प्रदेश AI मिशन शुरू करने का ऐलान, IT और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की बल्ले-बल्ले