A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vijay Sales की होली सेल में इलेक्ट्रोनिक्स पर लें 65 परसेंट तक की छूट, गेमिंग और किचन एप्लायंसेज पर भी भारी डिस्काउंट

Vijay Sales की होली सेल में इलेक्ट्रोनिक्स पर लें 65 परसेंट तक की छूट, गेमिंग और किचन एप्लायंसेज पर भी भारी डिस्काउंट

होली के मौके पर विजय सेल्स अपने ग्राहकों के लिए खास होली सेल लेकर आया है और इसमें कई इलेक्ट्रोनिक आइटम्स और गैजेट्स पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है।

Vijay Sales- India TV Hindi
Image Source : VIJAY SALES विजय सेल्स

Vijay Sales Holi Sale: होली का त्योहार है और भारत की लीडिंग इलेक्ट्रॉनिक्स ओमनी-चैनल रिटेल चेन विजय सेल्स अपनी मच अवेटेड होली सेल के साथ आपके सेलिब्रेशन को और भी रंगीन बनाने के लिए तैयार है। इस साल रिटेलर ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज की विशाल रेंज पर भारी छूट के साथ "बचत का भरपूर आनंद" लेने का मौका दे रहा है, जिससे आपका घर भी होली के त्योहार की तरह ही जगमगाता और मॉडर्न दिखेगा।

एंटरटेनमेंट और ऑडियो का आनंद

सिर्फ 3599 रुपये से शुरू होने वाले पार्टी स्पीकर्स के साथ उत्सव का माहौल बनाएं। चाहे आप भव्य होली पार्टी का आयोजन कर रहे हों या किसी छोटे से गेट-टुगेदर का, ये दमदार ऑडियो डिवाइसेज माहौल को खुशनुमा बनाए रखने के लिए डिजाइन किए गए हैं। पर्सनल ऑडियो या होम सेटअप की तलाश वाले लोगों के लिए ऑडियो कैटेगरी में डील 2499 रुपये से शुरू होती हैं।

अपनी टेक्नीक और होम व्यूइंग को अपग्रेड करें

हर रंगीन पल को कैद करें लेटेस्ट कैमरा स्मार्टफोन के साथ जो 6399 रुपये से शुरू होते हैं। अगर आप अपने होम एंटरटेनमेंट सिस्टम को बेहतर बनाना चाहते हैं तो मान लीजिए कि अपग्रेड करने का यह सही समय है और टेलीविजन 8990 रुपये की शुरुआती कीमत पर अवेलेबल हैं। 

गर्मी से राहत पाएं और घर के काम आसान बनाएं

गर्मियां आने ही वाली हैं, ऐसे में एयर कंडीशनर (24,299 रुपये से शुरू) और रेफ्रिजरेटर (8990 रुपये से शुरू) के साथ ठंडक पाने का यह सही समय है। होली के बाद कपड़े धोना अब आसान हो गया है, क्योंकि वॉशिंग मशीन (9800 रुपये से शुरू) में उपलब्ध हैं, जिनमें होली के जिद्दी रंगों के दागों को हटाने के लिए मॉडर्न तकनीक मौजूद है।

रसोई के जरूरी सामान और लाइफस्टाइल

होली स्वादिष्ट डिशेज बनाने का आदर्श मौका है। 5999 रुपये से शुरू होने वाले माइक्रोवेव और 2699 रुपये से शुरू होने वाले एयर फ्रायर के साथ अपनी रसोई को और भी बेहतर बनाएं। इसके अलावा छोटे किचन एप्लायंसेज की एक वाइड रेंज केवल 499 रुपये से शुरू होती है।

पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की रेंज 499 रुपये से शुरू होती है जो त्योहारों के दौरान आपको सबसे खूबसूरत दिखने में मदद करती है। आप सिर्फ 1249 रुपये से शुरू होने वाली स्मार्टवॉच के साथ अपने फिटनेस गोल को भी पूरा कर सकते हैं।

गेमिंग और एक्सेसरीज

गेमिंग के शौकीनों के लिए इस सीज़न में खुश होने की कई वजह हैं। 1599 रुपये से शुरू होने वाले PlayStation गेमिंग टाइटल के साथ रोमांच का एक्सपीरिएंस करें। अपने तकनीकी डिवाइसेज को पूरा करने के लिए, विभिन्न एक्सेसरीज़ पर 80 परसेंट तक की छूट अवेलेबल है। इसके अलावा TWS (ट्रू वायरलेस स्टीरियो) और ईयरबड्स 599 रुपये की शुरुआती किफायती कीमत पर मिल सकते हैं। 

एक एक्स्ट्रा बेनेफिट के तौर पर कस्टमर्स MyVS लॉयल्टी प्रोग्राम में शामिल होकर हर खरीदारी पर 0.75 परसेंट लॉयल्टी पॉइंट हासिल कर सकते हैं, चाहे वह स्टोर से हो या ऑनलाइन। हर एक लॉयल्टी पॉइंट एक रुपये के बराबर है और इसे विजय सेल्स स्टोर्स पर रिडीम किया जा सकता है, जिससे हर खरीदारी और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाती है।

ये भी पढ़ें 

Tecno Pop X भारत में हुआ लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ IP64 रेटिंग से लैस फोन की कीमत जानें