1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Tecno Pop X भारत में हुआ लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ IP64 रेटिंग से लैस फोन की कीमत जानें

Tecno Pop X भारत में हुआ लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ IP64 रेटिंग से लैस फोन की कीमत जानें

 Published : Mar 04, 2026 04:11 pm IST,  Updated : Mar 04, 2026 04:11 pm IST

Tecno Pop X को आज भारत में लॉन्च किया गया है और इसके कई फीचर्स में से इसका नो नेटवर्क कम्यूनिकेशन फीचर बेहद खास है।

Tecno Pop X- India TV Hindi
टेक्नो पॉप एक्स Image Source : TECNO

Tecno Pop X Launch: टेक्नो पॉप एक्स को बुधवार को भारत में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया। यह हैंडसेट इस हफ्ते के अंत तक भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एलसीडी स्क्रीन है। टेक्नो पॉप एक्स को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित बनाती है। हाल ही में लॉन्च हुए अन्य स्मार्टफोन मॉडलों की तरह यह स्मार्टफोन भी नो नेटवर्क कम्यूनिकेशन फीचर से लैस है जो यूजर्स को आस-पास के दूसरे यूजर्स से फोन पर बात करने की सुविधा देता है, भले ही उनका हैंडसेट मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट न हो।

भारत में Tecno Pop X की कीमत और अवेलिबिलिटी

भारत में टेक्नो पॉप एक्स की कीमत 8,499 रुपये निर्धारित की गई है और यह हैंडसेट 4GB रैम और 64GB रैम स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। स्मार्टफोन चिली ग्रीन और फ्लेयर व्हाइट रंगों में उपलब्ध है। अमेजन पर इसके लैंडिंग पेज से पता चलता है कि यह 6 मार्च से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और दूसरे रिटेल चैनलों के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत, कंपनी एचडीएफसी बैंक के एलिजिबिल कार्ड का उपयोग करके हैंडसेट खरीदने पर टेक्नो पॉप एक्स को 7749 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध कराएगी।

Tecno Pop X के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Pop X एक डुअल सिम हैंडसेट है जो एंड्रॉयड 15 पर चलता है और इसमें कंपनी का HiOS 15 यूजर इंटरफेस है। यह 12nm ऑक्टा कोर यूनिसोक T7250 चिप पर बेस्ड है, जिसमें 4GB LPDDR4x रैम और 64GB eMMC स्टोरेज है। हैंडसेट में 6.75 इंच का HD+ एलसीडी डिस्प्ले है जो 120Hz पर रिफ्रेश होता है और इसकी पिक्सल डेंसिटी 260ppi है।

Tecno Pop X का कैमरा

Tecno Pop X के रियर पैनल पर भले ही दो सेंसर दिखाई देते हों, लेकिन इसमें f/1.85 अपर्चर वाला सिंगल 13-मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पॉप एक्स को IP64 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित है।

Tecno Pop X की बैटरी

Tecno Pop X में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है और इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसे 15W पर चार्ज किया जा सकता है। फोन के साथ 10W का चार्जर भी मिलता है। बताया जा रहा है कि फोन 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, GPS और USB टाइप-C कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। टेक्नो ने डिवाइस में IR ट्रांसमीटर भी दिया है जिसका इस्तेमाल घरेलू उपकरणों को कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी है। इसका साइज 167.79x77.97x8.18mm है और इसका वजन 182.6 ग्राम है।

ये भी पढ़ें

इंडिया मोबाइल कांग्रेस की तारीखों का ऐलान, 10वां संस्करण सात से 10 अक्टूबर को होगा आयोजित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक