1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. इंडिया मोबाइल कांग्रेस की तारीखों का ऐलान, 10वां संस्करण सात से 10 अक्टूबर को होगा आयोजित

इंडिया मोबाइल कांग्रेस की तारीखों का ऐलान, 10वां संस्करण सात से 10 अक्टूबर को होगा आयोजित

 Published : Mar 04, 2026 01:48 pm IST,  Updated : Mar 04, 2026 01:48 pm IST

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) के 10वें संस्करण की तारीखों की घोषणा की है, जो 7 से 10 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

Jyotiraditya Scindia- India TV Hindi
ज्योतिरादित्य सिंधिया Image Source : JM_SCINDIA/X

India Mobile Congress 2026: केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दूरसंचार उद्योग के कार्यक्रम इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण का आयोजन इस वर्ष सात से 10 अक्टूबर तक किया जाएगा। एक बयान में यह जानकारी दी गयी। इन तारीखों की घोषणा स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में की गई। दूरसंचार विभाग और उद्योग निकाय सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) द्वारा आयोजित आईएमसी 2026 में 100 से ज्यादा देशों के नीति निर्माता, उद्योगपति, वैश्विक उद्यम, स्टार्टअप और निवेशक एक मंच पर आएंगे। 

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में जारी एक बयान के मुताबिक सिंधिया ने तारीखों की घोषणा करते हुए कहा, "भारत दूरसंचार परिवर्तन के एक दशक को पूरा कर रहा है। इसी के साथ इंडिया मोबाइल कांग्रेस भी अपने 10वें संस्करण में प्रवेश कर रहा है, जो वैश्विक पेशकश, स्टार्टअप की खोज, साझेदारी और उद्योग-सरकार गठजोड़ को सक्षम बनाएगा।" 

भारत की डिजिटल यात्रा बेहद सराहनीय-ज्योतिरादित्य सिंधिया

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के आयोजकों द्वारा जारी बयान के मुताबिक सिंधिया ने कहा कि आईएमसी की यात्रा कनेक्टिविटी से इंटेलिजेंस और पहुंच से प्रभाव तक भारत की अपनी डिजिटल यात्रा को दर्शाती है। इस संस्करण में एआई-आधारित नेटवर्क, स्मार्ट उद्योग, स्टार्टअप नवाचार और वैश्विक साझेदारियों को प्रदर्शित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है जिसने अपना स्वदेशी, क्लाउड-आधारित मुकम्मल 4जी प्रौद्योगिकी ढांचा विकसित किया है, जिसे 5जी में अपग्रेड किया जा सकता है। यह हमें न केवल उन्नत नेटवर्क के उपयोगकर्ता के रूप में बल्कि उनके निर्माता के रूप में भी स्थापित करता है। उन्होंने कहा, "यह दूरसंचार उत्पादों, मंचों और समाधानों के लिए एक विश्वसनीय वैश्विक स्रोत के रूप में उभर रहा है।" 

ग्लोबल भागीदारी और GSMA बोर्ड की सहभागिता

दूरसंचार विभाग और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित आईएमसी 2026 में 100 से अधिक देशों के नीति निर्माता, उद्योगपति, वैश्विक उद्यम, स्टार्टअप और निवेशक एक साथ आएंगे। जीएसएमए बोर्ड आईएमसी 2026 में भाग लेकर अपनी अंतरराष्ट्रीय पहुंच को और मजबूत करेगा। जीएसएमए के एशिया पैसिफिक प्रमुख जूलियन गोरमन ने कहा कि भारत ने 5जी के व्यापक और तीव्र विस्तार के साथ-साथ 6जी, एआई और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षाओं के माध्यम से वैश्विक दूरसंचार क्षेत्र में अग्रणी स्थान स्थापित किया है।

ये भी पढ़ें 

8वें वेतन आयोग के नाम पर स्कैमर्स लगा रहे चूना, अलर्ट रहें वर्ना खाता हो जाएगा खाली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक