Vivo S सीरीज में एक और दमदार फोन जल्द लॉन्च होगा। चीनी कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स हाल ही में सामने आए हैं। वीवो का यह फोन साल की शुरुआत में आई Vivo S60 सीरीज के अपग्रेड के तौर पर पेश किया जाएगा। चीनी कंपनी ने साल की शुरुआत में Vivo S60 और Vivo S60 Vitality Edition पेश किया था।
लीक हुए फीचर्स
चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने दावा किया है कि Vivo S70 में कंपनी ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट इस्तेमाल करने वाली है। यह क्वालकॉम का फ्लैगशिप चिपसेट है, जो 4nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर काम करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो के इस फोन में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा।
टिप्स्टर के मुताबिक, वीवो का यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी दिया जाएगा। इस फोन में कंपनी 64MP का पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिया जाएगा।
Vivo S60 के फीचर्स
Vivo S60 को कंपनी ने इस साल मई में लॉन्च किया था। मई में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की कीमत चीन में CNY 3599 यानी लगभग 50,000 रुपये है। इस फोन को कंपनी ने 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसमें 7,200mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है।
वीवो का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ आता है। इसमें भी कंपनी ने 50MP का मेन कैमरा दिया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलेगा। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है।
Vivo S सीरीज में कंपनी ने हाल ही में एक मिड बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। वीवो ने करीब 6 साल के बाद S सीरीज का कोई फोन भारतीय बाजार में पेश किया है। यह फोन दमदार बैटरी और तगड़े कैमरे के साथ आता है।
यह भी पढ़ें - जापानी कंपनी ने लॉन्च किया 99.9Wh की दमदार बैटरी वाला लैपटॉप, मिलेगा 30 घंटे का बैकअप