1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 20000 रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 9020mAh बैटरी वाला फोन

20000 रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 9020mAh बैटरी वाला फोन

Vivo T5 Pro को फ्लिपकार्ट पर चल रहे फ्रीडम सेल में 20000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका है। वीवो का यह फोन 9020mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।

Vivo T5 Pro discount offer- India TV Hindi
Image Source : VIVO वीवो टी5 प्रो पर डिस्काउंट

Vivo के इस साल लॉन्च हुए 9020mAh बैटरी वाले मिड बजट फोन Vivo T5 Pro को सस्ते में खरीदने का मौका है। चीनी कंपनी ने इस फोन को अप्रैल में लॉन्च किया था। लॉन्च के कुछ दिन बाद इसकी कीमत में कंपनी ने इजाफा कर दिया था, जिसके बाद यह फोन महंगा बिक रहा था। फ्लिपकार्ट पर चल रही फ्रीडम सेल में वीवो का यह फोन 20,000 रुपये सस्ते में लिस्ट किया गया है। साथ ही, इसकी खरीद पर बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

Vivo T5 Pro पर ऑफर

वीवो का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन 35,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन की MRP कंपनी ने 55,999 रुपये रखी है। इस तरह फोन की कीमत में 20,000 रुपये की कटौती हुई है। वहीं, इस फोन की खरीद पर 5,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। साथ ही, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा।

Vivo T5 Pro के फीचर्स

वीवो का यह फोन 6.83 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक की है। इस फोन को ग्लेशियर ब्लू और कॉस्मिक ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। यह Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

Vivo T5 Pro फीचर्स
डिस्प्ले 6.83 इंच, AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdrgaon 7s Gen 4
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 9000mAh, 90W
कैमरा 50MP + 2MP, 32MP
OS Android 16, Origin OS

Vivo T5 Pro में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से पानी में डूबने पर भी यह खराब नहीं होता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन और 2MP का बोकेह कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो के इस फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा। इसमें 9020mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - IRCTC के नए ऐप ने मचाया तहलका, डेली हो रही 10 लाख टिकट की बुकिंग, पार किया 4.76 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा