Vivo V70 FE की लॉन्च डेट-स्पेसिफिकेशन्स और कलर ऑप्शन लीक, अब तक मिली हैं कई डिटेल्स
इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होने की संभावना है और इसमें 7000mAh की बैटरी होगी जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Vivo V70 FE: वीवो वी70 सीरीज, जिसमें वीवो वी70 एलीट और वीवो वी70 शामिल हैं, को चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया था। फिलहाल इस लाइनअप में दो मॉडल हैं, लेकिन जल्द ही इसमें बदलाव हो सकता है क्योंकि हाल ही में एक 'FE' फोन के बारे में ऑनलाइन जानकारी सामने आई है। Vivo V70 FE नाम से पॉपुलर यह स्मार्टफोन इसी महीने के आखिर में लॉन्च हो सकता है। इसके लॉन्च से पहले ही Vivo V70 FE के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स, संभावित लॉन्च डेट, कलर ऑप्शंस और दूसरी डिटेल्स लीक हो गई हैं। इसमें पिल-साइज के कैमरा मॉड्यूल में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है।
Vivo V70 FE के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स, संभावित कलर ऑप्शंस
टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी का दावा है कि Vivo V70 FE म्यूज पर्पल, ओशन ब्लू और टाइटेनियम सिल्वर कलर्स में अवेलेबल होगा। यह फोन 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध हो सकता है। खबरों के मुताबिक, यह हैंडसेट एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा और कंपनी छह साल तक OS अपडेट दे सकती है। कंपनी का दावा है कि फोन 28 फरवरी को लॉन्च होगा।
डिस्प्ले और बैटरी
Vivo V70 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz तक की रिफ्रेश रेट देगा। बताया जा रहा है कि इसमें 4nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट होगा। खबरों के मुताबिक, हैंडसेट में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68+IP69 रेटिंग होगी। टेक ब्लॉगर की तरफ से शेयर की गई लीक तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप हो सकता है। इसमें 7000mAh की बैटरी होगी जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
कैमरा डिटेल्स
कैमरे की बात करें तो Vivo V70 FE में कथित तौर पर पिल-साइज के कैमरा मॉड्यूल में डुअल रियर कैमरा यूनिट होने की संभावना है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है। इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें होल पंच डिस्प्ले कटआउट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। कहा जा रहा है कि यह फोन 4K रेजॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड करने के काबिल होगा।
यह खबर Vivo V70 FE के कथित रेंडर्स के ऑनलाइन सामने आने के तुरंत बाद आई है, जिससे फोन के डिजाइन का पता चला है। हैंडसेट में फ्लैट रियर पैनल दिखाई दिया, जिसके निचले बाएं कोने में Vivo का लोगो लगा हुआ है। फ्रंट में भी पहले के मुकाबले पतले बेजल हो सकते हैं। पावर बटन और कंट्रोल्स Vivo V70 FE के दाईं ओर हो सकते हैं, जबकि बाईं ओर खाली हो सकती है।
ये भी पढ़ें
Samsung Galaxy फोन पर 24,000 रुपये की छूट हासिल करने का तगड़ा मौका, चूक ना जाना ये चांस
