Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy फोन पर 24,000 रुपये की छूट हासिल करने का तगड़ा मौका, चूक ना जाना ये चांस

Samsung Galaxy फोन पर 24,000 रुपये की छूट हासिल करने का तगड़ा मौका, चूक ना जाना ये चांस

Written By: Meenakshi Prakash @meenakshiprakas Published : Feb 24, 2026 02:02 pm IST, Updated : Feb 24, 2026 02:02 pm IST

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट से पहले कैसे आप एक और गैलक्सी फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं इसके बारे में हम आपके लिए खबर लेकर आए हैं और इसे जानकर आप बजट शॉपिंग कर सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस24 एफई

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट 25 फरवरी 2026 को सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में सुबह 10 बजे पीटी (पैसिफिक टाइम जोन) यानी भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे आयोजित होगा। इस इवेंट को लेकर लंबे समय से बज़ बना हुआ है और इसमें गैलेक्सी S26 सीरीज के फोन लॉन्च किए जाएंगे। इसमें गैलेक्सी S26, गैलेक्सी S26+ और गैलेक्सी S26 अल्ट्रा के नाम शामिल हैं और इन फोन के लिए प्री-रिजर्व सुविधा भी सैमसंग ने अपने कस्टमर्स को दे दी है। 

सैमसंग गैलेक्सी सीरीज का ये फोन मिल रहा सस्ता

अब जब ये इवेंट लाइव होने जा रहा है तो इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी का एक अहम फोन सस्ता हो रहा है। यहां हम आपके लिए एक अलग खबर लेकर आए हैं कि सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट से पहले कैसे आप एक और गैलक्सी फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं। सैमसंग का ये पावरफुल फोन है Samsung Galaxy S24 FE जिसे आप छोटे-मोटे नहीं बल्कि पूरे 24,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। 

24,000 रुपये की छूट हासिल करने का मौका

Samsung Galaxy S24 FE अर आप फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदते हैं तो ये आपको डायरेक्ट 24,000 रुपये सस्ता मिल सकता है और इतना ही नहीं, अगर इसमें बैंक ऑफर मिला लेते हैं तो आपको ये फोन 25,000 रुपये से कुछ ज्यादा सस्ता मिल सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग के अपकमिंग इवेंट से पहले इस फोन के प्राइस में भारी कट मिल रहा है जिसका फायदा आपको उठाना चाहिए। Samsung Galaxy S24 FE को लॉन्च के समय 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और इस समय ये फ्लिपकार्ट पर 35,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, यानी आप इस फोन को बिना किसी ऑफर के सीधा 24,000 रुपये की बचत के साथ खरीद सकते हैं। 

बैंक ऑफर से एक्स्ट्रा बचत

अगर इस फोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 1800 रुपये का कैशबैक हासिल करने का मौका मिल सकता है और अगर आप ईएमआई ऑप्शन में जाना चाहते हैं तो 6000 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी फोन को खरीद सकते हैं।  

Samsung Galaxy S24 FE के फीचर्स

Galaxy S24 FE में 4700mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 25W वायर्ड और फास्ट वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI 6 पर काम करता है। सैमसंग ने अपने इस फोन में IP68 रेटिंग दी है, जो फोन को पानी में डूबने पर या गिरने पर खराब नहीं होने देता है। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। साथ ही, 8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सैमसंग का यह फोन OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह फोन 6.7 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में विजन बूस्टर फीचर दिया गया है। यह फोन Exynos 2400e प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

ये भी पढ़ें

iQOO 15R हुआ भारत में लॉन्च, 7600mAh बैटरी कैटेगरी के सबसे पतले फोन की कीमत और फीचर्स जानिए

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement