1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo ने लॉन्च किया 7050mAh बैटरी वाला 5G फोन, मिलेगा 50MP का डुअल कैमरा

Vivo ने लॉन्च किया 7050mAh बैटरी वाला 5G फोन, मिलेगा 50MP का डुअल कैमरा

Vivo V80 Lite 5G पाकिस्तान में लॉन्च हो गया है। वीवो का यह फोन भारत में लॉन्च हुए Vivo S2 का रीब्रांड वर्जन है। फोन के बैक में 50MP का डुअल कैमरा दिया गया है।

Vivo V80 Lite 5G- India TV Hindi
Image Source : VIVO वीवो वी80 लाइट 5जी

Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला एक और फोन लॉन्च कर दिया है। वीवो का यह फोन फिलहाल पाकिस्तान में लॉन्च किया गया है। इसमें कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले पैनल, 50MP के दो कैमरे जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन को जल्द ही मलेशिया में भी लॉन्च किए जाने की संभावना है। मलेशिया में इसे 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। वीवो का यह स्मार्टफोन भारत में पिछले दिनों लॉन्च हुए Vivo S2 का रीब्रांडेड वर्जन है।

Vivo V80 Lite की कीमत

वीवो का यह फोन पाकिस्तान में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,24,999 पाकिस्तानी रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,45,999 पाकिस्तानी रुपये है। इसे दो कलर ऑप्शन- शेफायर ब्लू और सिल्क व्हाइट में पेश किया गया है।

  • 8GB RAM + 128GB - 1,24,999 पाकिस्तानी रुपये
  • 8GB RAM + 256GB - 1,45,999 पाकिस्तानी रुपये

Vivo V80 Lite 5G के फीचर्स

पाकिस्तान में लॉन्च हुए इस फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में कर्व्ड AMOLED पैनल मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट के साथ आता है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Vivo V80 Lite 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.83 इंच AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7360 Turbo
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 7050mAh, 44W
कैमरा 50MP + 2MP, 32MP
OS Android 16, OriginOS 6

यह फोन Andorid 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। फोन में 7050mAh की बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिसका वजह से यह पानी में भींगने पर भी खराब नहीं होगा। साथ ही, इस फोन में मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है।

वीवो के इस 5G स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S27 Ultra के डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव, नए रेंडर में दिखी झलक