A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo ने भारत में लॉन्च किया iPhone 16 जैसा दिखने वाला तगड़ा फोन, मिलेगी 6500mAh की दमदार बैटरी

Vivo ने भारत में लॉन्च किया iPhone 16 जैसा दिखने वाला तगड़ा फोन, मिलेगी 6500mAh की दमदार बैटरी

Vivo X200 FE भारत में लॉन्च हो गया है। वीवो का यह फोन 16GB तक रैम और 6500mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। फोन का लुक काफी हद तक iPhone 16 की तरह है।

वीवो एक्स 200 FE- India TV Hindi
Image Source : VIVO वीवो एक्स 200 FE

Vivo X200 सीरीज में एक और तगड़ा फोन लॉन्च हो गया है। चीनी कंपनी का यह फोन कुछ दिन पहले ही ताईवान में पेश किया गया था। इस फोन में 6500mAh बैटरी और दमदार कैमरे दिए गए हैं। फोन का लुक iPhone 16 की तरह है। चीनी कंपनी अपने इस फोन के जरिए Samsung, Apple, Google जैसे ब्रांड्स के फ्लैगशिप फोन को कड़ी टक्कर दे सकती है। वीवो ने अपने इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- Amber Yellow, Frost Blue और Luxe Grey में उतारा है। इस फोन के साथ कंपनी ने भारत में अपना फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 5 भी पेश किया है।

Vivo X200 FE की कीमत

Vivo X200 FE को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 59,999 रुपये में आता है। फोन की पहली सेल 23 जुलाई को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के साथ-साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर आयोजित की जाएगी। इस फोन की खरीद पर 6,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।

Vivo X200 FE कीमत
12GB RAM + 256GB 54,999 रुपये
16GB RAM + 512GB 59,999 रुपये

Image Source : Vivo Indiaवीवो X200 FE भारत में लॉन्च

Vivo X200 FE के फीचर्स

Vivo के इस फोन में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K है और यह 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक है। यह फोन MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है।

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन और 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। साथ में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो के इस फ्लैगशिप फोन में 50MP का कैमरा मिलता है। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

Image Source : vivo indiaवीवो एक्स 200 FE

इस फोन में IP6, IP69 रेटिंग दिया गया है, जिसकी वजह से फोन पानी और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा। कनेक्टिविटी के लिए वीवो के इस फोन में डुअल 5G सिम कार्ड, ब्लूटूथ 5.4, NFC, USB Type C जैसे फीचर्स गए हैं। यह फोन eSIM और फिजिकल सिम कार्ड सपोर्ट के साथ आता है।

यह भी पढ़ें -

Motorola Edge 60 Fusion में हुआ बड़ा Price Cut, सस्ते में घर लाएं 5500mAh बैटरी वाला फोन