Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola Edge 60 Fusion में हुआ बड़ा Price Cut, सस्ते में घर लाएं 5500mAh बैटरी वाला फोन

Motorola Edge 60 Fusion में हुआ बड़ा Price Cut, सस्ते में घर लाएं 5500mAh बैटरी वाला फोन

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Jul 14, 2025 12:49 pm IST, Updated : Jul 14, 2025 12:49 pm IST

Motorola Edge 60 Fusion को फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में सस्ते में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर चल रहे इस सेल में मोटोरोला का यह लेटेस्ट फोन हजारों रुपये सस्ते में मिलेगा।

Motorola Edge 60 Fusion price cut- India TV Hindi
Image Source : MOTOROLA मोटोरोला एज 60 फ्यूजन में बड़ा प्राइस कट

Motorola के इस साल लॉन्च हुए मिड बजट स्मार्टफोन Edge 60 Fusion की कीमत में भारी कटौती की गई है। मोटोरोला का यह फोन अब लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिलेगा। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर 12 जुलाई से 17 जुलाई के बीच चलने वाले GOAT सेल में यह ऑफर मिलेगा। 

Motorola Edge 60 Fusion पर ऑफर

मोटोरोला का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB रैम + 256GB और 12GB रैम + 256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। फोन की कीमत में 3,000 रुपये का प्राइस कट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 5% का कैशबैक मिलेगा। वहीं, पुराने फोन एक्सचेंज कराने पर आप 17,650 रुपये तक बचा सकते हैं।

Motorola Edge 60 Fusion के फीचर्स

मोटोरोला का यह फोन प्रीमियम वीगन लेदर बैक पैनल के साथ आता है। फोन के फ्रंट में 6.67 इंच का pOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में  3D कर्व्ड डिजाइन मिलेगा। यही नहीं, फोन का डिस्प्ले स्मार्ट वाटर टच 3.0 और एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग को सपोर्ट करता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलेगा।

मोटोरोला का यह फोन Mediatek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इस फोन में कंपनी ने 5,500mAh की दमदार बैटरी दी है, जिसके साथ 68W टर्बो फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। यह Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। इसमें Google Gemini पर बेस्ड AI फीचर्स दिए गए हैं।

इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 13MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। फोन में डॉल्वी एटमस, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें -

Flipkart Sale में सस्ते मिल रहे 1.5 टन वाले Split AC, हजारों रुपये बचाने का बढ़िया मौका

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement