1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo X300 सीरीज की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म, 200MP कैमरे वाले फोन की कितनी होगी कीमत?

Vivo X300 सीरीज की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म, 200MP कैमरे वाले फोन की कितनी होगी कीमत?

Vivo X300 और Vivo X300 Pro की भारत में जल्द एंट्री होने वाली है। चीन में लॉन्च होने वाले ये दोनों फोन 200MP कैमरा समेत तगड़े फीचर्स के साथ आएंगे। ये दोनों फोन iPhone 17, Samsung Galaxy S25 Ultra जैसे फोन को टक्कर देंगे।

Vivo X300 Series- India TV Hindi
Image Source : VIVO वीवो एक्स 300 सीरीज

Vivo X300 सीरीज जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है। चीनी ब्रांड की यह स्मार्टफोन सीरीज 200MP कैमरा, 16GB रैम जैसे फीचर्स से लैस होगी। वीवो ने हाल ही में इस नई सीरीज को चीनी बाजार में उतारा है। इसमें दो फोन Vivo X300 और Vivo X300 Pro लॉन्च हो सकते हैं। वीवो के ये दोनों फोन इस महीने की आखिर या फिर दिसंबर के पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में पेश किए जा सकते हैं।

Vivo India ने अपने आधिकारिक X हैंडल से अपनी इस अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्च कंफर्म की है। वीवो इंडिया ने अपने पोस्ट में बताया कि Vivo X300 सीरीज जल्द आ रही है। कंपनी ने Coming Soon के साथ इस सीरीज का वीडियो टीजर पोस्ट किया है। वीडियो टीजर में फोन के कैमरे कैपेसिटी की डिटेल शेयर की गई है। वीवो की यह सीरीज 100x जूम वाले कैमरा सेटअप के साथ आएगी।

भारत में कितनी होगी कीमत?

Vivo X300 सीरीज को चीन में CNY 4399 यानी लगभग 54,700 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इस सीरीज को 12GB/16GB रैम और 256GB/512GB/1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपये हो सकती है। यह सीरीज पिछले साल लॉन्च हुए Vivo X200 सीरीज का अपग्रेड होगी। वीवो की यह सीरीज खास तौर पर फोटोग्राफी सेंट्रिक होती है और iPhone, Samsung Galaxy S सीरीज और Google Pixel जैसे फोन को टक्कर देगी।

Vivo X300 सीरीज के फीचर्स

ये दोनों फोन लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आएंगे। Vivo X300 में 6.31 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगा वहीं, इसके प्रो मॉडल में 6.78 इंच का FHD+ 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगा। इन दोनों फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। ये दोनों फोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकते हैं। इनमें 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलेगा। ये दोनों फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करेंगे।

Vivo X300 सीरीज के दोनों फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किए जाएंगे। इनमें 200MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इनमें 50MP का कैमरा मिलता है। इस फ्लैगशिप सीरीज में V3+ इमेज प्रोसेसिंग चिप मिलेगा। X300 Pro में 6510mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, X300 में 6040mAh की बैटरी मिलेगी।

यह भी पढ़ें -

BSNL के ये दो प्लान हुए सस्ते, अब कम खर्च में मिलेगी 330 दिनों की वैलिडिटी