1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL के ये दो प्लान हुए सस्ते, अब कम खर्च में मिलेगी 330 दिनों की वैलिडिटी

BSNL के ये दो प्लान हुए सस्ते, अब कम खर्च में मिलेगी 330 दिनों की वैलिडिटी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 13, 2025 07:26 am IST,  Updated : Nov 13, 2025 07:26 am IST

BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कमाल का ऑफर दिया है, जिसमें दो रिचार्ज प्लान यूजर्स को काफी सस्ते में मिल रहा है। इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई और बेनिफिट्स मिलते हैं।

BSNL Recharge Plan- India TV Hindi
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान Image Source : UNSPLASH

BSNL लगातार अपने यूजर्स को नए ऑफर्स दे रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी निजी टेलीकॉम प्लेयर्स को पिछले कुछ समय से कड़ी चुनौती दे रही है। बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए दो रिचार्ज प्लान सस्ते कर दिए हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को 330 दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग डेटा समेत कई और बेनिफिट्स मिलते हैं। बीएसएनएल यूजर्स कंपनी के इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

क्या है ऑफर?

BSNL ने अपने X हैंडल से इस ऑफर की घोषणा की है। कंपनी के 1999 रुपये और 485 रुपये वाले दो रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 5% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यूजर्स को ये दोनों रिचार्ज क्रमशः 1899 रुपये और 461 रुपये के मिलेंगे। कंपनी के पोस्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस ऑफर का लाभ कंपनी की वेबसाइट और Self Care ऐप से अपना नंबर रिचार्ज कराने पर मिलेगा।

1999 रुपये वाला प्लान

BSNL के इस सस्ते रिचार्ज प्लान में 330 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। इसके अलावा यूजर्स को डेली 1.5GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। साथ ही, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा। BSNL अपने हर प्लान के साथ यूजर्स को BiTV का भी एक्सेस देता है, जिसमें यूजर्स को 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है।

485 रुपये वाला प्लान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी के इस प्लान में यूजर्स को 72 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान की बात करें तो यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। बीएसएनएल अपने इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा ऑफर करता है। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में भी डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को इस प्लान में भी BiTV का एक्सेस मिलता है, जिसमें 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है।

यह भी पढ़ें -

यहां मिल रहे 1400 रुपये से सस्ते रूम हीटर और मिल रहीं अच्छी-किफायती डील्स, आप डालें नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक