Vivo ने अपनी सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर दी है। पिछले साल आई Vivo X300 सीरीज के इस अपग्रेड मॉडल में DSLR क्वालिटी का कैमरा मिलेगा। Vivo X500 सीरीज में कंपनी ने तीन फोन Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max पेश किए हैं। ये तीनों फोन MediaTek Dimensity 9600 सीरीज के साथ आते हैं। ये मीडियाटेक का लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट है, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है।
Vivo X500 सीरीज की कीमत
वीवो के ये तीनों फोन कंपनी ने घरेलू मार्केट यानी चीन में लॉन्च किए हैं। Vivo X500 को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 12GB RAM + 1TB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 5499 (लगभग 79,000 रुपये) है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 5999 (लगभग 86,000 रुपये) और CNY 6999 (लगभग 1,00,000 रुपये) है। इसे Dawn, Echoes of the Earth, Night Photography और Sunny कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
- 12GB RAM + 256GB - CNY 5499 (लगभग 79,000 रुपये)
- 12GB RAM + 512GB - CNY 5999 (लगभग 86,000 रुपये)
- 12GB RAM + 1TB - CNY 6999 (लगभग 1,00,000 रुपये)
Vivo X500 Pro को भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 12GB RAM + 1TB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 6499 (लगभग 93,000 रुपये) है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 7499 (लगभग 1,07,000 रुपये) और CNY 8499 (लगभग 1,22,000 रुपये) है।
- 12GB RAM + 256GB - CNY 6499 (लगभग 93,000 रुपये)
- 12GB RAM + 512GB - CNY 7499 (लगभग 1,07,000 रुपये)
- 12GB RAM + 1TB - CNY 8499 (लगभग 1,22,000 रुपये)
Vivo X500 Pro Max को चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 512GB और 12GB RAM + 1TB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 6999 (लगभग 1,00,000 रुपये) है। वहीं, इसके अन्य तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 7999 (लगभग 1,14,000 रुपये), CNY 8499 (लगभग 1,22,000 रुपये) और CNY 8999 (लगभग 1,29,000 रुपये) है।
- 12GB RAM + 256GB - CNY 6999 (लगभग 1,00,000 रुपये)
- 12GB RAM + 512GB - CNY 7999 (लगभग 1,14,000 रुपये)
- 16GB RAM + 512GB - CNY 8499 (लगभग 1,22,000 रुपये)
- 12GB RAM + 1TB - CNY 8999 (लगभग 1,29,000 रुपये)
Vivo X500 Pro सीरीज के दोनों फोन दो कलर ऑप्शन- Viewing the Sunset colourway, instead of the Dawn shade में खरीदे जा सकते हैं। इस सीरीज को 24 सितंबर से खरीदा जा सकता है।
Vivo X500 के फीचर्स
Vivo X500 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन IP68 + IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में खराब नहीं होता है। यह फोन MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जो Zeiss टेक्नोलॉजी से लैस है।
| Vivo X500 |
फीचर्स |
| डिस्प्ले |
6.59 इंच, 1.5K AMOLED, 144Hz |
| प्रोसेसर |
MediaTek Dimensity 9600M |
| स्टोरेज |
12GB + 1TB |
| कैमरा |
50MP + 50MP + 64MP, 50MP |
| बैटरी |
7500mAh, 90W, 40W |
| OS |
Android 17, OriginOS 7 |
इसमें 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 64MP का टेलीफोटो पेरीस्कोप कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन का कैमरा 100x डिजिटल और 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। वीवो का यह स्मार्टफोन Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर काम करता है। इस फोन में 7500mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max के फीचर्स
वीवो के ये दोनों फोन लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। X500 Pro में 6.36 इंच का 1.5 AMOLED डिस्प्ले मिलता है। वहीं, X500 Pro Max में 6.85 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इन दोनों फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। ये दोनों फोन MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट पर काम करते हैं। इनमें 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
| |
Vivo X500 Pro |
Vivo X500 Pro Max |
| डिस्प्ले |
6.36 इंच, 1.5K AMOLED, 144Hz |
6.85 इंच, 2K AMOLED, 144Hz |
| प्रोसेसर |
MediaTek Dimensity 9600 Pro |
MediaTek Dimensity 9600 Pro |
| स्टोरेज |
12GB + 1TB |
16GB, 1TB |
| कैमरा |
50MP + 50MP + 64MP, 50MP |
50MP + 50MP + 200MP, 50MP |
| बैटरी |
6510mAh, 90W, 40W |
8000mAh, 90W, 40W |
| OS |
Android 17, OriginOS 7 |
Android 17, OriginOS 7 |
इन दोनों फोन के बैक में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। Pro मॉडल में भी स्टैंडर्ड मॉडल की तरह 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 64MP का पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा। वहीं, Vivo X500 Pro Max में 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन दोनों फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा।
ये दोनों फोन भी Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर काम करते हैं। X500 Pro में 6510mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, X500 Pro Max में 8000mAh की बैटरी मिलेगी। ये दोनों फोन 90W फास्ट वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग से लैस हैं। ये भी IP68 और IP69 रेटेड हैं, जिसकी वजह से पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S26 FE Review: कैमरा और डिजाइन को पूरे नंबर, कुछ चीजें हो सकती थीं इंप्रूव, जानें हमें कैसा लगा